फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Chhattisgarh Election 2023; Mohan Markam on election and congress state president Deepak Baij in kanker

Chhattisgarh Election: मंत्री बनने पर मरकाम बोले- दीपक बैज 90 विधानसभा में समय देंगे, शायद मैं नहीं दे पाता

Sun, 16 Jul 2023 01:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 16 Jul 2023 01:45 PM IST
सार

Chhattisgarh Election 2023: सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम रविवार को कांकेर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया, वहीं मरकाम ने मीडिया के तमाम सवालों का भी जवाब दिया। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Election 2023; Mohan Markam on election and congress state president Deepak Baij in kanker
कांकेर में मीडिया से बात करते मंत्री मोहन मरकाम। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम रविवार को कांकेर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया, वहीं मरकाम ने मीडिया के तमाम सवालों का भी जवाब दिया। मरकाम ने कहा कि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है, लेकिन उनके चार साल पूरे हो गए थे। कहा कि, दीपक बैज को इसलिए प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, ताकि विधानसभा की 90 सीटों पर समय दे सकें। अगर वे चुनाव के समय प्रदेश अध्यक्ष होते, तो शायद उतना  समय नहीं दे पाते या नहीं।   

विज्ञापन


इस बार भी बस्तर की सभी सीटें जीतेंगे
मंत्री मोहन मरकाम ने कहा कि, पार्टी समय-समय पर फैसले लेती है, और जहां जिसकी जैसी उपयोगिता होती है, वहां लगाया जाता है। हमारे ऊर्जावन सांसद दीपक बैज बस्तर से आते हैं, इसीलिए उनको प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। हम लोग जमीन से उठकर इन पदों तक पहुंचे हैं। हम संगठन को जमीन से बारीकी से समझते हैं। हमें लगता है कि मुख्यमंत्री साहब के मार्गदर्शन और शैलजा कुमारी व केंद्रीय नेतृत्व में दीपक बैज व सभी कार्यकर्ता मिल-जुल कर काम करेंगे। पिछले चुनाव में बस्तर से सभी 12 विधानसभा सीट जीती है। इस बार भी बस्तर की जनता आशीर्वाद देगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बार के विधायक को सरकार में मंत्री बनाया
मोहन मरकाम ने कहा कि, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस की बागडोर सौंपी थी। चार सालों में पांच उप चुनाव नगर निगम, नगरीय निकाय चुनाव हुए और सभी जीतने में सफल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल साहब के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की उपलब्धि, नीति, योजनाओं लेकर आम जनता के बीच में गए और लगातार हमें जनता का आशीर्वाद मिला। अब हाईकमान ने मुझे सरकार में मौका दिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री जी, केंद्रीय नेतृत्व का दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। बस्तर जैसे दूरस्थ अंचल से दूसरी बार के विधायक को प्रदेश सरकार में मंत्री मंडल में जगह दी। 


एक दिन मिले या दो दिन, जो लक्ष्य है, उसे पूरा करेंगे
मोहन मरकमा ने कहा कि, जो भी समय मिले एक दिन, दो या फिर तीन दिन। आप सबको पता है ना कि 20-20 मैच 20 ओवर का होता है और उसमें जो भी लक्ष्य रहता है उसे पूरा किया जाता है। हमारी सरकार का जो कार्यक्रम है। उसे आगे बढ़ाने की वह जिम्मेदारी मुझे मिली है। उसे हम पूरा करेंगे। मिशन 2023 जो भी सपने और लक्ष्य रखा है कांग्रेस सरकार की उपलब्धि नीतियों योजनाओं के दम पर हम फिर से सरकार बनाएंगे। हमारे जांबाज छत्तीसगढ़ में 19 लाख जो मेंबरशिप है, हमारे कार्यकर्ता हैं, हमारी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाएंगे। हमें उम्मीद है जिस तरीके से 2018 में 68 सीटों से सरकार बनाई थी फिर से 75 प्लस का जो टारगेट है वह पूरा किया जाएगा।

जल्द भरे जाएंगे सहायक आयुक्तों के पद
आदिम जाति अनुसूचित जनजाति विकास विभाग मंत्री पद मिलने पर मरकाम ने कहा कि,  एसटी, एससी, ओबीसी और माइनॉरिटी, जो छत्तीसगढ़ की जनसंख्या से लगभग 85% निवासरत हैं। उनके विकास के लिए, उनकी प्रगति के लिए, उनके कार्य योजनाओं को संचालन करना हमारे विभाग की जिम्मेदारी है। हमारी जवाबदारी होगी कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक मिले। कहा कि, आदिम जाति विभाग में सहायक आयुक्तों के आधा दर्जन से ज्यादा पद खाली हैं। हॉस्टल से लेकर क्रीड़ा परिसरों तक सहायक आयुक्त के जो पद खाली है उन्हें जल्द भरा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed