{"_id":"64ec77957cc68e6e100582e8","slug":"atmosphere-is-in-favor-of-bjp-in-kanker-bhabani-shankar-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"kanker: भाजपा के पक्ष में है माहौल, भबानी शंकर बोले- कार्यकर्ताओं में दिख रहा उत्साह, बहुमत से बनेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kanker: भाजपा के पक्ष में है माहौल, भबानी शंकर बोले- कार्यकर्ताओं में दिख रहा उत्साह, बहुमत से बनेगी सरकार
Mon, 28 Aug 2023 04:02 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 28 Aug 2023 04:02 PM IST
सार
भोई ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार से जनता त्रस्त है। 2018 में प्रदेश की जनता झुठे वादों के झांसे में आ गई परंतु इस बार ठगने वाली नही है। 2023 के चुनाव में जनता कांग्रेस को सबक सिखायेगी और भाजपा को पूर्ण बहुमत से राज्य की सत्ता सौंपेगी ऐसा मेरा विश्वास है।
विज्ञापन
विधायक भबानी शंकर भोई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा कांकेर विधानसभा में चुनाव तैयारी हेतु संगठन की बैठक लेने आये उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले के तलसरा विधानसभा के विधायक भबानी शंकर भोई व भाजपा जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल ने आज भाजपा कार्यालय कमल सदन कांकेर में प्रेस को संबोधित किया। उन्होने कहा कि मैं भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर चुनावी तैयारी देखने कांकेर विधानसभा में आया हूं। पिछले 10 दिनों से कांकेर विधानसभा के सभी पांच मण्डलों और बुथों में मैने कार्यकर्ताओं की बैठकें ली है। कांकेर विधानसभा का संगठन बहुत मजबूत है।
विज्ञापन
भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी आशाराम नेताम को कांकेर विधानसभा का भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने से पूरे विधानसभा के कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। उन्होंने कहा कि मैं जहां- जहां भी बैठकें ले रहा हूं अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता बैठकों में सम्मिलित हो रहे हैं। भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया है जिनमे सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी से लेकर आम जनता भी शामिल है।
विज्ञापन
कांकेर विधानसभा अंतर्गत आने वाले मण्डलों में भाजपा प्रत्याशी आशाराम को आम जनता का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता कांकेर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी आशाराम नेताम की जीत को लेकर आश्वस्त है। चुनाव पूर्व प्रत्याशी की घोषणा से पूरे विधानसभा में भाजपा के पक्ष में माहौल बन गया है। भारतीय जनता पार्टी ने एक आम गरीब, किसान को अपना प्रत्याशी बनाया है जिससे विधानसभा के आम नागरिक, किसान, मजदूर, युवा लोग भी भाजपा प्रत्याशी आशाराम नेताम में अपने आप को प्रत्याशी के रूप में देख रहे हैं और आशाराम नेताम से अपना जुड़ाव महसूस कर आशाराम को जीत का आर्शीवाद दे रहे हैं।
विज्ञापन
भोई ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार से जनता त्रस्त है। 2018 में प्रदेश की जनता झुठे वादों के झांसे में आ गई परंतु इस बार ठगने वाली नही है। 2023 के चुनाव में जनता कांग्रेस को सबक सिखायेगी और भाजपा को पूर्ण बहुमत से राज्य की सत्ता सौंपेगी ऐसा मेरा विश्वास है।
दिलीप जायसवाल ने कहा कि बस्तर का प्रवेश द्वार होने से कांकेर विधानसभा हमेशा से महत्वपूर्ण सीट रही है। चुनाव से महीनों पहले पार्टी ने प्रत्याशी की घोषणा कर संगठन को चुनाव की तैयारी का पर्याप्त समय दिया है। हम इस समय का भरपूर उपयोग करते हुए जनता के बीच जायेंगे व भाजपा के 15 साल के विकास कार्य तथा केन्द्र की गरीब कल्याणकारी योजनाओं से जनता का समर्थन प्राप्त करेंगे।