फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Alleged journalist accused of blackmailing through RTI professor consumed poison in kanker

kanker: कथित पत्रकार पर RTI लगाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, प्रोफेसर ने खाया जहर, हालत गंभीर

Fri, 10 Nov 2023 04:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 10 Nov 2023 04:33 PM IST
सार

प्राचार्य ने सुसाइड नोट पर लिखा कि आरटीआई का जवाब न मांग कर रोजाना उनके निजी नंबर पर फोन कर पैसे की मांग करता था। प्राचार्य की सेवानिवृत्ति में एक साल का ही समय बचा है, जिस पर उक्त पत्रकार ने उन्हें पेंशन जैसे प्रकरण में भी दिक्कत आने की धमकी लगातार दी जा रही थी। 

विज्ञापन
Alleged journalist accused of blackmailing through RTI professor consumed poison in kanker
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर के शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य बी समुंद ने कॉलेज परिसर में ही जहर खा लिया, जिससे उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। कांकेर में इलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। जहां इलाज जारी है। प्राचार्य की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने शहर के एक पत्रकार पर बीस लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया हैं। मामला जिले के कांकेर थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


दरअसल पूरी घटना दो  नवंबर की है। प्राचार्य के बेटे ने सुबह सुसाइड नोट मीडिया के सामने प्रस्तुत किया, जिसमें प्राचार्य ने शहर के पत्रकार पर आरटीआई लगाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। इसके अलावा 20 लाख रुपये नहीं देने पर नौकरी जाने, जेल भेजने जैसी धमकी देने का भी आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

 

प्राचार्य ने सुसाइड नोट पर लिखा कि आरटीआई का जवाब न मांग कर रोजाना उनके निजी नंबर पर फोन कर पैसे की मांग करता था। प्राचार्य की सेवानिवृत्ति में एक साल का ही समय बचा है, जिस पर उक्त पत्रकार ने उन्हें पेंशन जैसे प्रकरण में भी दिक्कत आने की धमकी लगातार दी जा रही थी। जिससे परेशान होकर प्राचार्य ने जहर का सेवन किया था ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed