फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   After dispute between district government office arena account officer and ranger in Kanker

Kanker: जिले के सरकारी कार्यालय बने अखाड़ा, लेखाधिकारी और रेंजर के विवाद के बाद अब इस मामले ने पकड़ा तूल

Sat, 24 Feb 2024 07:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 24 Feb 2024 07:07 PM IST
सार

कांकेर टीआई शरद दुबे ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी अधीक्षण अभियंता पवन कुमार अग्रवाल ने थाने में शिकायत किया है कि एक ठेकेदार द्वारा उनके निवास में घुसकर उनके साथ मारपीट किया गया है मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
After dispute between district government office arena account officer and ranger in Kanker
अधीक्षण अभियंता पवन कुमार अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर जिले के सरकारी कार्यालय इन दिनों विवादों का अखाड़ा बने हुए हैं। लगातार सरकारी कार्यालयों में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, कुछ दिन पहले कांकेर के वन विभाग में लेखा अधिकारी और रेंजर के बीच हुए विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब कांकेर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में ठेकेदार और सहायक अधीक्षण अभियंता के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना हो गया कि ठेकेदार ने अधीक्षण अभियंता के घर में घुसकर अधिकारी को मारपीट किया वहीं पूरे मामले में ठेकेदार ने भी अधीक्षण अभियंता पर काम में कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


कांकेर टीआई शरद दुबे ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी अधीक्षण अभियंता पवन कुमार अग्रवाल ने थाने में शिकायत किया है कि एक ठेकेदार द्वारा उनके निवास में घुसकर उनके साथ मारपीट किया गया है मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारी और ठेकेदार के बीच टेंडर रिकवरी को लेकर विवाद था जिससे आक्रोश में आकर ठेकेदार ने अधिकारी के साथ मार-पीट किया है।  

विज्ञापन

 

वहीं ठेकेदार शैलेश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि अधिकारी द्वारा काम के एवज में कमीशन मांगा जाता है वहीं अधिकारी द्वारा अपने निवास में बुलाकर उसके साथ बदतमीजी किया गया है। पूरे मामले को लेकर कांकेर पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed