{"_id":"64c29e1e2ee575c5f10be966","slug":"accused-of-misdeed-on-pretext-of-marriage-in-kanker-arrested-from-jashpur-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker Crime: साथ जीने-मरने की खाई थी कसमें, वादा कर बनाए संंबंध, जब शादी की बात आई तो गांव छोड़कर भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker Crime: साथ जीने-मरने की खाई थी कसमें, वादा कर बनाए संंबंध, जब शादी की बात आई तो गांव छोड़कर भाग निकला
Thu, 27 Jul 2023 10:11 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 27 Jul 2023 10:11 PM IST
सार
कांकेर में एक युवक ने पहले तो लड़की को प्यार के जाल में फंसाया। फिर साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। साथ निभाने का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। जब लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी गांव ही छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक युवक ने पहले तो लड़की को प्यार के जाल में फंसाया। फिर साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। साथ निभाने का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। जब लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी गांव ही छोड़कर भाग निकला। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
डीएसपी अनुराग झा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले लड़की ने केशकाल जिला कोंडागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। फिर गांव छोड़ कर किसी अज्ञात स्थान पर रहने चला गया। लड़की से बातचीत करना भी बंद कर दिया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे कांकेर कोतवाली को भेज दिया। पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी को जशपुर में छिपे होने का पता चला। इस पर पुलिस ने वहां छापा मारकर आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
वही एक अन्य मामले में कांकेर कोतवाली अंतर्गत 16 साल की नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी अनुराग झा ने बताया कि आरोपी शादी का झांसा देकर नाबालिग को भागा ले गया था। कांकेर पुलिस ने कोंडागांव जिले के विश्रापुरी से नाबालिग को बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन