फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   A massive fire broke out in a cafe in Kanker

Kanker Fire: कैफे में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप; लाखों का हुआ नुकसान

Tue, 02 Jan 2024 01:28 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 02 Jan 2024 01:28 PM IST
सार

कांकेर के एक कैफे में अचानक आग लग गई। नए साल के पहले दिन ही शहर में आगजनी की घटना सामने आई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
A massive fire broke out in a cafe in Kanker
कैफे में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के सेन चौक स्थित कैफे में अचानक भीषण आग लग गई। कैफे में लगी आग से पूरा कैफे जलकर राख हो गया। कैफे बंद होने के बाद कैफे में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन


नए साल के पहले दिन ही शहर में आगजनी की घटना सामने आई। बीती रात शहर के सेन चौक स्थित परिंदा कैफे में भीषण आग लग गई। जिसमे पूरा कैफे जलकर खाक हो गया है। परिंदा कैफे के संचालक अशोक उके ने बताया कि एक जनवरी की रात नौ बजे कैफे बंद कर घर चले गए थे। रात 10 बजे उन्हे कैफे में आग लगने की जानकारी मिली। कैफे जलने से तकरीबन 1.5  लाख का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


एक हफ्ते पहले शुरू किया था नया कैफे
सेन चौक में संचालित परिंदा कैफे के संचालक अशोक ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही कैफे शुरू किया था। रोज की तरह ही रात नौ बजे कैफे बंद कर घर चले गए थे। इसी बीच कैफे के पास मौजूद अन्य दुकानदारों ने कैफे में आग लगने की जानकारी दी। कैफे में रखे नगद दस हजार, नए फर्नीचर और अन्य सामान जल गया। जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
कैफे में आग लगने की सूचना मिलते है फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड पहुंचने तक आग भीषण हो चुकी थी। जिसमें कैफे पूरी तरह जल चुका था।


आग लगने का कारण अज्ञात
कोतवाली थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि सेन चौक स्थित कैफे में आग लगने की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया है। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed