{"_id":"64b758dccee1b8c1a607fab7","slug":"a-giant-tree-fell-on-the-jawan-posted-on-the-naxal-front-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker: नक्सल मोर्चे पर तैनात जवान के ऊपर गिरा विशालकाय पेड़, गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker: नक्सल मोर्चे पर तैनात जवान के ऊपर गिरा विशालकाय पेड़, गंभीर रूप से घायल
Wed, 19 Jul 2023 09:00 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 19 Jul 2023 09:00 AM IST
सार
कांकेर ताड़ोकी थाना क्षेत्र कोसरोंडा कैंप में मोर्चे में तैनात एसएसबी जवान के ऊपर एक विशालकाय पेड़ गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Kanker News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांकेर ताड़ोकी थाना क्षेत्र कोसरोंडा कैंप में मोर्चे में तैनात एसएसबी जवान के ऊपर एक विशालकाय पेड़ गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जवान की हालात गंभीर बनी हुई है। यह हादसा उस समय हुआ जब जवान मचान पर चड़कर ड्यूटी कर रहे थे, अचानक पेड़ गिरने से वह वहां से भाग नहीं सके और उसके चपेट में आ गए।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोसरोंडा कैंप में पदस्थ एसएसबी 33 बटालियन के आरक्षक संतोष कुमार मोर्चे पर तैनात थे और मचान पर चढ़कर ड्यूटी कर रहे थे। अचानक इसी दौरान एक विशालकाय पेड़ उसके ऊपर गिर गया। जिससे वह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार बारीश हो रही है जिसके कारण पेड़ के आसपास की जमीन धंस गई थी।
विज्ञापन