फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   70 year old woman Dead body found in house in front of sp office in kanker

एसपी दफ्तर के सामने हत्या!: घर में मिला 70 वर्षीया महिला का शव, जबड़े पर चोट के निशान, जमीन पर बिखरा था खून

Thu, 29 Jun 2023 02:35 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 29 Jun 2023 02:35 PM IST
सार

कोतवाली प्रभारी अजय साहू ने बताया कि एमजी वार्ड में चम्पा बाई (70) अपने भतीजे के साथ रहती थीं। भतीजा 20 जून को अपने गांव चला गया। इसके बाद से महिला अकेले ही घर मे थी। 

विज्ञापन
70 year old woman Dead body found in house in front of sp office in kanker
शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में बुधवार को 70 वर्षीया एक महिला का शव उसके ही घर में मिला है। महिला का घर एसपी दफ्तर के ठीक सामने हैं। उसका शव बरामदे में पड़ा हुआ था। जबड़े पर चोट के निशान मिले हैं और जमीन पर खून बिखरा था। ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी अजय साहू ने बताया कि एमजी वार्ड में चम्पा बाई (70) अपने भतीजे के साथ रहती थीं। भतीजा 20 जून को अपने गांव चला गया। इसके बाद से महिला अकेले ही घर मे थी। बुधवार को पड़ोसियों ने भतीजे को फोन कर सूचना दी कि चंपा बाई मृत हालत में जमीन पर पड़ी हैं। उनके जबड़े में चोट के निशान है और जमीन पर काफी खून भी बहा था। भतीजे के रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


कांकेर में हत्या और हत्या के प्रयास के मामले
वर्ष हत्या हत्या के प्रयास
2021 28 21
2022 25 27
2023  04 00

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed