फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   10 year old girl created a picture of PM Narendra Modi

PM की तस्वीर बनाकर लाई बच्ची: पेंटिंग लेकर खड़ी थी 10 साल की आकांक्षा, नजर पड़ते ही पीएम ने दिया आशीर्वाद

Fri, 03 Nov 2023 09:14 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 03 Nov 2023 09:14 AM IST
सार

कांकेर में जनसभा में मोदी के भाषण के दौरान एक 10 वर्षीय कक्षा पांचवी की छात्रा आकांक्षा ठाकुर हाथों में प्रधानमंत्री का चित्र लिए खड़ी रही। प्रधानमंत्री की नजर उसपर पड़ते ही उन्होंने बच्ची को बैठने को कहा। पीएम ने कहा कि बेटी मैंने तुम्हारी यहां तस्वीर देखी है, इतना बढ़िया काम करके लाई हो, मैं तुम्हें आशीर्वाद देता हूं।

विज्ञापन
10 year old girl created a picture of PM Narendra Modi
आकांक्षा ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक 10 वर्षीय बच्ची की उत्सुकता और उसकी कला देख अपना भाषण रोक दिया। प्रधानमंत्री ने बच्ची को बैठने और उसे चिट्ठी लिखने की बात कही। प्रधानमंत्री के इस शब्द से जनता ने उनका खूब अभिवादन कर तालियां बजाई।

विज्ञापन


दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को कांकेर जिले के दौरे पर थे। प्रथम चरण में होने वाले मतदान के लिए गोविंदपुर स्थित चुनावी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे प्रधानमंत्री पीजी कॉलेज मैदान में हेलकॉप्टर से पहुंचे। सभा स्थल पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। मोदी के भाषण के दौरान एक 10 वर्षीय कक्षा पांचवी की छात्रा आकांक्षा ठाकुर हाथों में प्रधानमंत्री का चित्र लिए खड़ी रही। प्रधानमंत्री की नजर उसपर पड़ते ही उन्होंने बच्ची को बैठने को कहा। 
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि बेटी मैंने तुम्हारी यहां तस्वीर देखी है, इतना बढ़िया काम करके लाई हो, मैं तुम्हें आशीर्वाद देता हूं, लेकिन बेटी तुम थक जाओगी कब से खड़ी हो, पुलिस के जवानों से मैं कहता हूं, तस्वीर बेटी देना चाहती है तो ले लीजिए और मुझे जरूर पहुंचाइये, तुमने बढ़िया काम किया है, उसमें तुम्हारा पता लिख देना मैं जरूर तुम्हें चिट्ठी लिखूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के यह शब्द सुन कर लोगो ने खूब तालियां बजाई। बच्ची आकांक्षा ठाकुर का कहना है कि वह 10 वर्षीय है और कक्षा पांचवी में पढ़ाई करती है. मुझे प्रधानमंत्री मोदी बहुत पसंद हैं। जब पता चला कि कांकेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले हैं तो मैंने यह पेंटिंग तैयार करनी शुरू की। इस पेंटिंग को बनाने में तीन घंटे का वक्त लगा। उम्मीद नहीं थी कि प्रधानमंत्री मुझे देख रहे हैं। लेकिन उन्होंने मुझे देख लिया और मुझे आवाज भी दी। इससे मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने चिट्ठी लिखने की बात कही है। मुझे उनकी चिट्ठी का इंतजार रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed