फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Youth submitted memorandum to Deputy CM to cancel SI recruitment in Kabirdham

Kabirdham: SI भर्ती रद्द करने के लिए युवाओं ने डिप्टी सीएम को सौंपा ज्ञापन, बोले- भर्ती में हुआ है भ्रष्टाचार

Sun, 31 Dec 2023 07:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 31 Dec 2023 07:11 PM IST
सार

प्रदेश के पुलिस महकमे में बीते पांच साल से एसआई (सब इंस्पेक्टर) प्लाटून कमांडर, सूबेदार भर्ती की प्रक्रिया अभी भी चल रहीं है। ये बीते पांच साल से विवाद में है। अब इस पूरी भर्ती को रद्द कराने की मांग शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Youth submitted memorandum to Deputy CM to cancel SI recruitment in Kabirdham
रविवार को युवाओं ने ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पुलिस महकमे में बीते पांच साल से एसआई (सब इंस्पेक्टर) प्लाटून कमांडर, सूबेदार भर्ती की प्रक्रिया अभी भी चल रहीं है। ये बीते पांच साल से विवाद में है। अब इस पूरी भर्ती को रद्द कराने की मांग शुरू हो गई है। इसे लेकर रविवार को कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा को युवाओं ने ज्ञापन सौंपा है। युवाओं ने बताया कि प्रदेश के इतिहास में सबसे विवादित भर्ती में से एक है।

विज्ञापन

 

इस भर्ती की शुरुआत वर्ष 2018 में तात्कालिक भाजपा सरकार द्वारा 655 पद के लिए नया भर्ती नियम लाकर नोटिफिकेशन लाया गया था। इस भर्ती नियम में गड़बड़ियां, विसंगति, भ्रष्टाचार होने की संभावना शून्य थी लेकिन सत्ता परिवर्तन होने के बाद कांग्रेस सरकार नें 655 पदों में वृद्धि करते हुए भर्ती नियम में कई प्रकार की गड़बड़ी व विसंगति कर भ्रष्टाचार किया। 

विज्ञापन

 

इतना ही नहीं तृतीय श्रेणी के पद में इंटरव्यू रखकर भ्रष्टाचार किया गया। ऐसे में अब पूरी भर्ती को रद्द कर नए सिरे से भर्ती लिया जाना चाहिए। इसके अलावा युवाओं ने वर्तमान में आरक्षक भर्ती के लिए आयु छूट देने की मांग किया है। युवाओं ने बताया कि कांग्रेस सरकार में पुलिस भर्ती कम संख्या में हुआ है। पांच साल के कार्यकाल के दौरान दो साल कोरोना से प्रभावित हुआ है। इस कारण कई युवाओं का उम्र पुलिस भर्ती के लिए निकल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed