फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Work on cow sanctuary project in Chhattisgarh is in full swing in Kabirdham

Kabirdham: छत्तीसगढ़ में गौ-अभयारण्य प्रोजेक्ट पर काम तेज, डिप्टी सीएम बोले- यहीं रखेंगे सड़कों पर बैठे मवेशी

Wed, 28 Aug 2024 03:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 28 Aug 2024 03:13 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ सरकार आवारा मवेशियों को लेकर गौ-अभयारण्य प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। प्रदेश के सड़कों में दिखने वाले इन मवेशियों को गौ-अभयारण्य में रखा जाएगा। आज बुधवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन
Work on cow sanctuary project in Chhattisgarh is in full swing in Kabirdham
डिप्टी सीएम, विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार आवारा मवेशियों को लेकर गौ-अभयारण्य प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। प्रदेश के सड़कों में दिखने वाले इन मवेशियों को गौ-अभयारण्य में रखा जाएगा। आज बुधवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जो मवेशी सड़कों पर बैठे रहे, जिन्हे कोई नहीं रखता, ऐसे मवेशियों को गौ-अभयारण्य में सुरक्षित रखा जाएगा। इन मवेशियों के गोबर से खाद का उत्पादन होगा। इसके लिए एजेंसी तय की जा रहीं है। मेरा मानना है कि गौ-अभयारण्य में छोटे-छोटे बच्चे गाय के साथ खेलने के लिए आएंगे। 

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने बताया कि कबीरधाम जिले के ग्राम पचराही में 2018 से पहले भाजपा शासन काल के दौरान करीब 60 एकड़ भूमि में गौ-अभयारण्य बनाने की घोषणा की गई। इसी जगह में गौ-अभयारण्य बनाया जाएगा। इसी प्रकार बेमेतरा जिले में भी गौ-अभयारण्य का काम चल रहा है। इन दोनों जगह में निर्माण कार्य लगभग समाप्ति की ओर है। बता दे कि प्रदेश में सड़कों पर खुले में घूमने वाले आवारा गौवंशों की सुरक्षा और इनसे जुड़े हादसों पर रोक लगाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी माह कांग्रेस ने किया था गौ-सत्याग्रह
प्रदेश में गौ वंश को लेकर खुब राजनीति होती है। दरअसल, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरे प्रदेश में हजारों की संख्या में गौठान बनाया। लेकिन, इस प्रोजेक्ट की स्थिति खराब रहीं है। तब भाजपा विपक्ष में थी। ऐसे में गोबर घोटाला समेत इस प्रोजेक्ट को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। अब भाजपा की सरकार आ गई है। ऐसे में कांग्रेस ने गौ-वंश को लेकर लड़ाई शुरू कर दी है। इसी माह कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में गौ-सत्याग्रह किया था। विरोध स्वरूप में गाय को लेकर एसडीएम व कलेक्टोरेट पहुंचे और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मवेशियों के संरक्षण की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed