{"_id":"694695fa016951dfb80f717e","slug":"woman-in-a-hotel-after-being-lured-with-a-promise-of-marriage-accused-arrested-in-kabirdham-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम : शादी का झांसा देकर युवती के साथ होटल में किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम : शादी का झांसा देकर युवती के साथ होटल में किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 20 Dec 2025 07:32 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 20 Dec 2025 07:32 PM IST
सार
थाना कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत एक युवती द्वारा प्रस्तुत लिखित शिकायत पर कबीरधाम पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ होटल में दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत एक युवती द्वारा प्रस्तुत लिखित शिकायत पर कबीरधाम पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ होटल में दुष्कर्म किया है। इस मामले में आरोपी वीरु साहू के खिलाफ BNS की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है। DSP कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि आरोपी द्वारा पीड़िता को विवाह का झूठा आश्वासन देकर एक से चार नवंबर को कवर्धा स्थित होटल दक्ष पैलेस ले जाकर उक्त कृत्य किया। बाद में आरोपी ने विवाह से इंकार कर पीड़िता से संपर्क समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटना स्थल होटल दक्ष पैलेस का निरीक्षण फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम के साथ किया गया है। आवश्यक वैज्ञानिक व भौतिक साक्ष्य संकलित किए गए हैं। साथ ही होटल दक्ष पैलेस के संचालक से गेस्ट एंट्री रजिस्टर जब्त किया है। पीड़िता का कथन दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना संवेदनशीलता व गंभीरता के साथ की जा रही है। आरोपी को रिमांड पर भेजने की तैयारी की जा रही है। कबीरधाम पुलिस महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन