फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   woman and a cattle died due to electric shock accident happened while going to field in Kabirdham

Kabirdham: करंट की चपेट में आने से एक महिला और मवेशी की मौत, खेत जाते समय हुआ हादसा

Sun, 23 Jun 2024 07:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 23 Jun 2024 07:28 PM IST
सार

कबीरधाम  में दो अलग-अलग जगह में बिजली की करंट के चपेट में आने से एक महिला व एक मवेशी की मौत हो गई है। पहला मामला पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम नवघटा का है। जहां खेत में काम करने के लिए जा रहीं नीरा बाई उम्र 41 बिजली की करंट के चपेट में आ गई। 

विज्ञापन
woman and a cattle died due to electric shock accident happened while going to field in Kabirdham
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

रविवार को कबीरधाम जिले में दो अलग-अलग जगह में बिजली की करंट के चपेट में आने से एक महिला व एक मवेशी की मौत हो गई है। पहला मामला पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम नवघटा का है। जहां खेत में काम करने के लिए जा रहीं नीरा बाई उम्र 41 बिजली की करंट के चपेट में आ गई। महिला अपने पति के साथ काम करने गई थी। 

विज्ञापन


इसी दौरान खेत के पास बिजली के पोल में लटक रहे तार को छू लिया। इससे महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह बिजली कंपनी की लापरवाही दिखाई दे रहे है। क्योंकि, यह तार जमीन के पास में ही लटक रहा था। बिजली कंपनी ने इसका सुधार नहीं किया। मृतिका नीरा साहू अज्ञानता में तार को छू लिया,जिसमें हाई वोल्टेज बिजली की सप्लाई हो रहीं थी। 

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के सरकारी अस्पताल भेज दिया है। वहीं दूसरी घटना पंडरिया ब्लॉक के ग्राम धौरबंद का है। यहां के गौठान में ट्रांसफार्मर लगा हुआ। इसी ट्रांसफार्मर के पास एक मवेशी पहुंच गई। ट्रांसफार्मर के करंट के चपेट में आने से मवेशी की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed