फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Water level went down due to ballast mine villagers surrounded collectorate in Kabirdham

Kabirdham: गिट्टी खदान के कारण वाटर लेवल हुआ डाउन, ग्रामीणों ने किया कलेक्टोरेट का घेराव

Sat, 11 May 2024 01:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 11 May 2024 01:43 PM IST
सार

ग्रामीणों की मांग है कि उनके गांव के गिट्टी खदान को बंद किया जाए। क्योंकि, गिट्टी खदान के कारण गांव समेत आसपास के क्षेत्र के वाटर लेवल डाउन हुआ है।

विज्ञापन
Water level went down due to ballast mine villagers surrounded collectorate in Kabirdham
ग्रामीणों ने किया कलेक्टोरेट का घेराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज शनिवार अवकाश के दिन कबीरधाम कलेक्टोरेट कार्यालय का अचानक ग्रामीणों ने सुबह 11.30 बजे घेराव कर दिया। ये ग्रामीण बोड़ला ब्लॉक के ग्राम पंचायत भलपहरी के है। ग्रामीणों की मांग है कि उनके गांव के गिट्टी खदान को बंद किया जाए। क्योंकि, गिट्टी खदान के कारण गांव समेत आसपास के क्षेत्र के वाटर लेवल डाउन हुआ है। इस कारण भीषण गर्मी में पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

 

अचानक कलेक्टोरेट घेराव की जानकारी आने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई थी। हालांकि, ग्रामीणों को कलेक्टोरेट के भीतर प्रवेश नहीं दिया गया। ये ग्रामीण कलेक्टोरेट के बाहर धरने पर बैठे हुए है। कुछ ग्रामीणों को कलेक्टर के पास आवेदन देने भेजा जा रहा है। ग्रामीण दिनेश यादव, सुखेराम, आजू, रेवती, नंदनी ने बताया कि गांव में आशा मिनरल्स के नाम पर गिट्टी खदान संचालित है। यहां हफ्ते में करीब 100 से 200 के बीच ब्लास्टिंग किया जाता है। इसके बाद गिट्टी खदान से पानी को बाहर फेंका जा रहा है। इससे भू-जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है। गांव व आसपास 5 किमी के दायरे में बोरवेल सूख रहे है। खदान की गहराई करीब 200 फीट हो चुकी है, दुर्घटना की संभावना है। खदान से निकलने वाले धूल से वातावरण प्रदूषित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed