फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Unique initiative to increase voting percentage Collector Janmejay Mahobe welcomed workers organizing batch

'घर आजा संगी' : मतदान प्रतिशत बढ़ाने अनूठी पहल, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने श्रमिकों का बैच लगाकर किया स्वागत

Tue, 23 Apr 2024 01:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 23 Apr 2024 01:28 PM IST
सार

आज मंगलवार की सुबह कवर्धा के बस स्टैंड में अन्य प्रदेश से मतदान के लिए आए जिले के स्थानीय मजदूरों का कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी जन्मेजय महोबे और जिपं सीईओ व स्वीप नोडल अधिकारी संदीप अग्रवाल ने बैच लगाकर स्वागत किया।

विज्ञापन
Unique initiative to increase voting percentage Collector Janmejay Mahobe welcomed workers organizing batch
कलेक्टर ने श्रमिकों का बैच लगाकर किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में लोकसभा चुनाव के दौरान शत प्रतिशत मतदान को लेकर अनूठी और अभिनव पहल किया गया है। इसका नाम "घर आजा संगी" दिया गया है।  इसके माध्यम से दूसरे राज्यों में गए जिले के स्थानीय श्रमिक-मजदूरों को मोबाइल के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है। श्रमिकों से संपर्क करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। स्वीप कार्यक्रम के तहत श्रमिकों को मोबाइल से संपर्क कर बताया जा रहा है कि लोकतंत्र का महापर्व कबीरधाम जिले में 26 अप्रैल को मनाया जाएगा। 

विज्ञापन

 

इस दिन लोकसभा का चुनाई तिहार है, इसलिए मतदान करने अपने घर-गांव अवश्य आए। लोकतंत्र का महापर्व पांच साल में सिर्फ एक बार ही आता है। आपका एक मत एक मजबूत भारत निर्माण के लिए आवश्यक है। कलेक्टर एवं जिला निवार्चन अधिकारी जन्मेजय महोबे द्वारा जारी संदेश, आग्रह और अपील को सुनकर अपने घर-गांव से बाहर गए श्रमिक अपने मतदान के महत्व को समझने लगे है और मतदान करने कबीरधाम लौटने भी लगे है। 

विज्ञापन

 

आज मंगलवार की सुबह कवर्धा के बस स्टैंड में अन्य प्रदेश से मतदान के लिए आए जिले के स्थानीय मजदूरों का कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी जन्मेजय महोबे और जिपं सीईओ व स्वीप नोडल अधिकारी संदीप अग्रवाल ने बैच लगाकर स्वागत किया। कलेक्टर महोबे ने सभी श्रमिकों को शत प्रतिशत मतदान के प्रेरित किया और अन्य व्यक्तियों को 26 अप्रैल को मतदान के लिए जागरूक करने कहा। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को स्वतंत्र, निर्भीक और निष्पक्ष होकर मतदान के लिए शपथ दिलाई। इसी तरह जिले के सहसपुर लोहारा, बोड़ला, कवर्धा और पंडरिया ब्लॉक स्तर पर भी जनपद पंचायत सीईओ द्वारा मतदान करने लौटने वाले श्रमिक परिवारों का स्वागत अभिनंदन किया जा रहा है। घर आजा संगी पहल से मतदान करने लौटें श्रमिको ने इस अभिनव पहल की तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed