फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Two people died in separate road accidents within 24 hours case registered against unknown driver in Kabirdham

Kabirdham: 24 घंटे के भीतर अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 31 Aug 2024 03:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 31 Aug 2024 03:03 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में बीते 24 घंटे के भीतर दो अलग अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इन दोनों मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Two people died in separate road accidents within 24 hours case registered against unknown driver in Kabirdham
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

कबीरधाम जिले में बीते 24 घंटे के भीतर दो अलग अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इन दोनों मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पहला मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे 30 पर चिल्फी घाट में शुक्रवार शाम साढ़े 5 बजे अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दिया। घटना घाट में हनुमान मंदिर के नीचे मोड़ पर हुई।

विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार के दोनों पैर बुरी तरह से कुचल गए थे। वह घाट पर खून से लथपथ पड़ा था। एंबुलेंस के जरिए शाम करीब 6 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहगांव निवासी जगजीवन राम बंजारे (50) के रूप की गई है। इसी प्रकार दूसरा मामला आज शनिवार सुबह 5 बजे की है।यह हादसा सिटी कोतवाली कवर्धा थाना क्षेत्र के रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 में सोनपुरी गांव में हुई है।  जहां एक युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसा इतना दर्दनाक है कि लाश को देखने में लोगों की रूह कांप गई। क्योंकि, लाश के ऊपर से कई वाहन गुजर रहे थे। लाश करीब 100 मीटर तक टुकड़ों में फैल गया था। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान डुलेंद्र नाथ योगी निवासी सोनपुरी के रूप में हुई। तड़के सुबह अंधेरा होने के कारण किसी ने ध्यान नहीं दिया। सुबह जब लोगों की चहल पहल बढ़ी तो सड़क पर बिखरे लाश को देखा। तब पुलिस को सूचना दी। लाश का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एक्सीडेंट किस गाड़ी से हुई इसका अभी पता नहीं चल सका है। इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ कि मृतक तड़के सुबह रोड पर क्या कर रहा था।आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। आज शनिवार को दोनों शव का संबंधित क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में पीएम बाद शव को परिजन को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed