{"_id":"661363094b652143d109c129","slug":"two-day-bhoramdev-mahotsav-concludes-in-kabirdham-district-2024-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भोरमदेव महोत्सव का हुआ समापन: बॉलीवुड और छालीवुड के कलाकारों से सजा मंच, नेताओं को नहीं मिली एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरमदेव महोत्सव का हुआ समापन: बॉलीवुड और छालीवुड के कलाकारों से सजा मंच, नेताओं को नहीं मिली एंट्री
Mon, 08 Apr 2024 08:53 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 08 Apr 2024 08:53 AM IST
सार
कबीरधाम जिले में दो दिवसीय भोरमदेव महोत्सव का समापन हुआ। अंतिम दिन बॉलीवुड और छालीवुड के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। आचार संहिता लागू होने के कारण इस बार का आयोजन सामान्य रहा। सारेगामापा विजेता सिंगर इशिता विश्वकर्मा व उनकी पूरी टीम की सुपर-हिट गीत संगीत से महोत्सव का मंच सजाया। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार नितिन दुबे ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति सहित सुपर डुपर गानों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
भोरमदेव महोत्सव का समापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम जिले के सतपुड़ा पर्वत की मैकल पहाड़ी श्रृखलाओं से घिरे सुरम्यवादियों में स्थित ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर के प्रांगण में वर्षों से आयोजित हो रहे। इस साल का दो दिवसीय भोरमदेव महोत्सव का रविवार देर रात समापन हो गया। पहले दिन शनिवार को बैगा नृत्य, फाग गीत, छत्तीसगढ़ी लोककला के साथ स्कूली बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
दूसरे दिन रविवार को बॉलीवुड व छालीवुड के सुप्रसिद्ध कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। इसमें सारेगामापा विजेता सिंगर इशिता विश्वकर्मा व उनकी पूरी टीम की सुपर-हिट गीत संगीत से महोत्सव का मंच सजाया। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार नितिन दुबे ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति सहित सुपर डुपर गानों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
उनका कार्यक्रम देर रात 12 बजे तक चला। इस बार लोकसभा चुनाव होने के कारण आचार संहिता लागू थी। ऐसे में आयोजन सामान्य रहा। नेताओं को मंच में जगह नहीं दी गई। बता दें कि इस महोत्सव में राज्य के सीएम समेत उनके मंत्रिमंडल तक शामिल होते थे। वहीं इस आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने इलेक्शन कमीशन से अनुमति भी मांगी थी। इलेक्शन कमीशन ने कुछ शर्तो पर आयोजन कराने अनुमति दी थी। यह 28वां भोरमदेव महोत्सव था।
विज्ञापन
मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई
भोरमदेव में छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध शिव मंदिर है। इस मंदिर को राज्य का खजुराहों भी कहा जाता है। मंदिर में महोत्सव के पहले दिन प्रातः काल बाबा भोरमदेव (भगवान शिव) का महाभिषेक, एक हजार नामों से सहर्षाचन, रूद्राभिषेक, विशेष श्रृंगार आरती की गई।
मंदिर के पुजारी ने बताया कि भोरमेदव मंदिर में प्रत्येक वर्ष होली के बाद तेरस और चौदस को बाबा भोरमदेव के लिए विशेष दिन रहता है। तेरस के दिन मंदिर में विशेष अनुष्ठान और दिव्य श्रृंगार सहित अनेक धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। प्राचीन काल से मंदिर के समीप स्थानीय मेले का आयोजन भी होता है, जो समय के साथ-साथ स्थानीय मेला अब महोत्सव का स्वरूप ले लिया है। बीते दो दिन में मंदिर में भगवान शिव का विशेष अनुष्ठान और दिव्य श्रृंगार सहित अनेक धार्मिक अनुष्ठान किए गए। इस आयोजन में लाखों की संख्या में लोग शामिल होते हैं।