{"_id":"68e7363e684649d6e20c46bd","slug":"truck-hits-bike-rider-youth-dies-on-the-spot-two-seriously-injured-in-kabirdham-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम : ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम : ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Thu, 09 Oct 2025 10:06 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 09 Oct 2025 10:06 AM IST
सार
कल बुधवार देर शाम को कबीरधाम जिले में तीन अलग अलग सड़क हादसे हुए है। इन हादसों में एक की मौत व दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिनका उपचार जारी है। बोड़ला थाना क्षेत्र में दो सड़क हादसे हुए है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
कल बुधवार देर शाम को कबीरधाम जिले में तीन अलग अलग सड़क हादसे हुए है। इन हादसों में एक की मौत व दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिनका उपचार जारी है। बोड़ला थाना क्षेत्र में दो सड़क हादसे हुए है। गाय को बचाने के चक्कर में कार चालक को गंभीर चोट आई है। इसमें घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इसी प्रकार पांडातराई थाना अंतर्गत ग्राम खरहट्टा के पास बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक अपनी बाइक से किसी कार्य से जा रहा था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पांडातराई थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ थाना में एफआईआर दर्ज की जा रही है। वहीं, हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक पांडातराई थाना क्षेत्र के ग्राम दशरंगपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन