{"_id":"670bd5495748f3577d024485","slug":"tractor-trolley-returning-after-immersion-of-durga-idol-went-out-of-control-and-overturned-in-kabirdham-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक की मौत
Sun, 13 Oct 2024 07:42 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 13 Oct 2024 07:42 PM IST
सार
कबीरधाम में आज रविवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम भोंदा का है।
विज्ञापन
एक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम में आज रविवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम भोंदा का है। जानकारी अनुसार ग्राम भोंदा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर वापस लौट रहे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बड़े से गड्ढे में पलट गई। ट्रैक्टर के चक्के में फसने से चालक संजू मरावी की मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्राली में बैठे अन्य लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई है।
विज्ञापन
मौके से चालक संजू मरावी को बोड़ला के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उसके आने से पहले मौत हो चुकी थी। इस मामले में बोड़ला थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है। बता दे कि इस साल 2024 कबीरधाम जिले में सड़क हादसे की ग्राफ बढ़ा है। जनवरी से अक्टूबर तक करीब 50 से अधिक लोगों की मौत सड़क हादसे में हो चुकी है। इसमें सबसे बड़ा सड़क हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र का है, जहां पिकअप वाहन पलटने से 19 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन