फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Three employees who were negligent in election work suspended Collector took action on their absence in Kabird

Kabirdham: चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने वाले तीन कर्मचारी निलंबित, अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर ने की कार्रवाई

Tue, 23 Apr 2024 07:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 23 Apr 2024 07:04 PM IST
सार

निलंबन की कार्रवाई में दो शिक्षक एलबी और एक प्रधान पाठक शामिल है। निलंबन अवधि में संबंधित कर्मचारियों को जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। कर्मचारियों का मुख्यालय संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
Three employees who were negligent in election work suspended Collector took action on their absence in Kabird
तीन कर्मचारी निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी जन्मेजय महोबे ने लोकसभा चुनाव में मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण में सूचना दिए जाने के बाद भी अनुपस्थित रहने एवं निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी कारण बताओ सूचना का जवाब समाधान कारक नहीं देने के कारण तीन कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई की है।

विज्ञापन

 

कलेक्टर द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के नियम 134 तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के निर्देशों का उल्लंघन मनाते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत दंडनीय होने से तीन कर्मचारियों को सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। 

विज्ञापन

 

 

निलंबन की कार्रवाई में दो शिक्षक एलबी और एक प्रधान पाठक शामिल है। निलंबन अवधि में संबंधित कर्मचारियों को जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। कर्मचारियों का मुख्यालय संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय निर्धारित किया गया है। गौरतलब है कि संसदीय क्षेत्र लोकसभा राजनांदगांव के लिए दूसरे चरण पर 26 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा तैयारी की गई है। मतदान दल का गठन कर लगातार प्रशिक्षित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed