{"_id":"679cc4206870958d4407edfd","slug":"thief-turned-out-to-neighbor-thief-was-arrested-within-24-hours-two-lakh-rupees-in-cash-gold-ornaments-recover-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ही निकला चोर: 24 घंटे के भीतर चोर गिरफ्तार, दो लाख रुपये नकद और सोने के आभूषण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी ही निकला चोर: 24 घंटे के भीतर चोर गिरफ्तार, दो लाख रुपये नकद और सोने के आभूषण बरामद
Fri, 31 Jan 2025 07:53 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 31 Jan 2025 07:53 PM IST
सार
कबीरधाम में आज शुक्रवार को सिटी कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर घर से नगद राशि चोरी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार है। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला पड़ोसी ही चोर निकला है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम में आज शुक्रवार को सिटी कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर घर से नगद राशि चोरी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार है। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला पड़ोसी ही चोर निकला है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो लाख रुपए नगद व सोने के आभूषण बरामद किए हैं। थाना प्रभारी कवर्धा लालजी सिन्हा ने बताया कि प्रार्थी मालिकराम साहू पिता गणेशराम साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी भीकुडिया (धमकी) थाना कवर्धा ने 30 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह 11 से दोपहर एक बजे के बीच अज्ञात आरोपी ने उसके घर में घुसकर 2 लाख रुपए नगद व लगभग एक लाख रुपए कीमत के सोने के आभूषण की चोरी कर ली है।
विज्ञापन
घटना को देखते हुए डॉग स्क्वाड को जांच में शामिल किया गया। डॉग स्क्वाड "Scrappy" (जर्मन शेफर्ड) ने घटना स्थल से संबंधित पथ पर सूंघते हुए आरोपी के घर तक संकेत दिया, जिससे पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। तकनीकी विश्लेषण व डॉग स्क्वाड की मदद से राजेन्द्र निर्मलकर उर्फ रानू निर्मलकर पिता भागूराम निर्मलकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी भीकुडिया (धमकी) को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, उसने अपराध स्वीकार किया।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि उसने पीड़ित से पूर्व में 80 हजार रुपए उधार लिए थे, जिसे चुकाने में असमर्थ होने के कारण चोरी की योजना बनाई। 30 जनवरी की सुबह 10:30 बजे जब पीड़ित घर में ताला लगाकर खेत की ओर गया, तब उसने खिड़की के पास छुपाई गई चाबी निकालकर दरवाजा खोला व अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़कर दो लाख रुपए व सोने के आभूषण की चोरी कर ली। पुलिस ने आरोपी के पास नगद 2 लाख रुपए व आभूषण को बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन