फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Theft from businessman car bag containing more than two lakh rupees stolen in Kabirdham

Kabirdham: व्यापारी की कार से उठाईगिरी, दो लाख से ज्यादा रुपयों से भरा बैग की चोरी, खाना खाते समय हुई वारदात

Sat, 24 Aug 2024 04:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 24 Aug 2024 04:35 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आज शनिवार को दिनदहाड़े एक उठाईगिरी का मामला सामने आया है। रायपुर के एक व्यापारी के कार से 2.22 लाख रुपए को पार कर दिया गया। चोरी करने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हैं।

विज्ञापन
Theft from businessman car bag containing more than two lakh rupees stolen in Kabirdham
पैसों से भरा लेकर जाता चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आज शनिवार को दिनदहाड़े एक उठाईगिरी का मामला सामने आया है। रायपुर के एक व्यापारी के कार से 2.22 लाख रुपए को पार कर दिया गया। चोरी करने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हैं। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। घटना कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। थाना से मिली जानकारी अनुसार रायपुर निवासी दिनेश कुमार जैन अपने कार क्रमांक सीजी-04-एमएस 5021 से कवर्धा आए थे। 

विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे राजस्थानी ढाबा बस स्टैंड कवर्धा के बाहर में वाहन को खड़ा कर खाना खा रहे थे। तभी एक अज्ञात चोर कार के अंदर बैग में रखे 2.22लाख रुपए को निकालकर भाग गया। घटना के बाद थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें एक अज्ञात आरोपी कार से बैग को निकालते हुए दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन


आरोपी ने अपने सिर को गमछे से ढक कर रखा था। इस कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रहीं है। हालांकि,पुलिस द्वारा खोजबीन शुरू कर दी गई है। शहर में दिनदहाड़े इस वारदात से लोग भी डरे हुए है। क्योंकि, जिस जगह में उठाईगिरी हुई, वहां से पुलिस थाना मात्रा 500 मीटर व बस स्टैंड स्थित पुलिस सहायता केन्द्र 200 मीटर पर है। इस जगह पर एक बैंक, निजी अस्पताल भी है। इतना ही नहीं यहां पास में कवर्धा विधायक व राज्य के डिप्टी सीएम विजय शर्मा का घर है। यह भीड़भाड़ वाला क्षेत्र का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed