फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   The whole family turned out to be thieves father son and other relatives used to commit theft together in Kabi

Kabirdham: पूरा परिवार निकला चोर, बाप-बेटे समेत अन्य रिश्तेदार मिलकर करते थे चोरी, 50 लाख रुपये का सामान बरामद

Tue, 23 Jan 2024 06:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 23 Jan 2024 06:26 PM IST
सार

कबीरधाम में मंगलवार को पुलिस ने एक चोर गिरोह का खुलासा किया है। पकड़े गए सभी आरोपी एक ही परिवार के हैं। बाप-बेटे समेत अन्य रिश्तेदार मिलकर चोरी करते थे। पुलिस ने 50 लाख रुपये का सामान बरामद किया है। 

विज्ञापन
The whole family turned out to be thieves father son and other relatives used to commit theft together in Kabi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम में मंगलवार को पुलिस ने एक चोर गिरोह का खुलासा किया है। पकड़े गए सभी आरोपी एक ही परिवार के हैं। बाप-बेटे समेत अन्य रिश्तेदार मिलकर चोरी करते थे। पुलिस ने 50 लाख रुपये का सामान बरामद किया है। चोरी के सामान को गांव के एक घर में डंप कर रखते थे। पुलिस के अनुसार इन लोगों ने अब तक करीब 30 से अधिक जगह में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन

 

कबीरधाम एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिले में बीते दिनों हुई चोरी की वारदात बाद जांच जारी थी। 21 जनवरी की रात को पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को घेराबंदी कर रोका। वाहन में सवार दोनों व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे,जिसमें एक व्यक्ति को मौके से पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अश्वनी साहू पिता तुलेश्वर साहू ग्राम पोटियाडीह थाना अर्जुनी जिला धमतरी का बताया। 

विज्ञापन

 

 

इसी आरोपी ने पूरे गिरोह का खुलासा किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी अश्वनी साहू ने बताया कि वर्तमान में कवर्धा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुघरीकला में जगतारन टंडन के घर में रहकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।चोरी के सामान को ग्राम घुघरीकला में जगतारन टंडन के घर में रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने घर से कम्प्यूटर सेट, लेपटॉप, पंखा, कुलर,अलमारी, जाली तार, राशन सामग्री, जूते-चप्पल समेत कई सामान भारी मात्रा में जब्त किया है। इसके अलावा सात नग बाइक, 5 नग स्कूटी भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी जगतारन टंडन पिता प्रसादी टंडन, नारायण टंडन पिता प्रसादी टंडन, प्रसादी टंडन पिता कली टंडन सभी निवासी ग्राम घुघरीकला थाना कवर्धा, मानसिंह निवासी ग्राम बिरकोना, थाना कवर्धा, अश्वनी साहू पिता तुलेश्वर साहू ग्राम पोटियाडीह थाना अर्जुनी जिला धमतरी व दो नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अभी भी जांच जारी है। आने वाले दिनों में इस गिरोह के अन्य आरोपी की गिरफ्तारी होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed