फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Temperature reached 44 degrees water is being provided for wild animals in Kabirdham

उफ ये गर्मी: तापमान पहुंचा 44 डिग्री, वन्यप्राणियों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा पानी, लोगों का बुरा हाल

Fri, 31 May 2024 01:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 31 May 2024 01:26 PM IST
सार

से मौसम में इंसानों के साथ-साथ वन्य प्राणियों का भी यही हाल है। वन्य प्राणी जंगलों में नाले सूखने के कारण इधर-उधर भटक रहे हैं। वन्य प्राणी यत्र तत्र झरिया गड्ढे आदि की तलाश कर अपने प्यास बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Temperature reached 44 degrees water is being provided for wild animals in Kabirdham
वन्यप्राणियों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। जंगलों से घिरे कबीरधाम जिले में भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। हालत ये है कि यहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। नौतपा में लोगों का हाल बेहाल है। घर से बाहर निकलते ही आदमी पसीने से तर-बतर हो जा रहा है। ऐसे मौसम में इंसानों के साथ-साथ वन्य प्राणियों का भी यही हाल है। वन्य प्राणी जंगलों में नाले सूखने के कारण इधर-उधर भटक रहे हैं। वन्य प्राणी यत्र तत्र झरिया गड्ढे आदि की तलाश कर अपने प्यास बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन

 

इस भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए वन्य प्राणियों को सुलभ जल उपलब्ध करने वन विभाग द्वारा जंगलों में सासर पीट का निर्माण कराया गया है। जिसमें टैंकरों के माध्यम से जल भरा जा रहा है। भोरमदेव अभ्यारण में ही लगभग 20 सासर पीट का निर्माण कराया गया है, जिसमें जल की उपलब्धता वनकर्मियों द्वारा सुनिश्चित की जाती है। 

विज्ञापन

 

प्रत्येक सासर पीट में जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु पृथक-पृथक सासर पीट वार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसका लाभ वन प्राणियों को प्राप्त हो रहा है और वन्य प्राणी समय-समय पर सासर पीट से जाकर जल ग्रहण भी कर रहे हैं। इसके साथ ही बांधा, मादा घाट मार्ग में मंदिर के पास हैंड पंप से प्रतिदिन पानी भर कर रखा जाता है, जिसमें से बंदर एवं अन्य पक्षी जल ग्रहण करते हुए देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed