फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Teachers submitted memorandum to Deputy CM demanding public holiday on January 22 in Kabirdham

Kabirdham: 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की मांग को लेकर शिक्षकों ने डिप्टी सीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 10 Jan 2024 06:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 10 Jan 2024 06:28 PM IST
सार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपकर श्रीराम मंदिर मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा तिथि 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ के समस्त स्कूल-कॉलेज समेत अन्य कार्यालय में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग किया है। 

विज्ञापन
Teachers submitted memorandum to Deputy CM demanding public holiday on January 22 in Kabirdham
शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी के नेतृत्व में बुधवार को स्थानीय विधायक कार्यालय में निज सहायक के माध्यम से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपकर श्रीराम मंदिर मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा तिथि 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ के समस्त स्कूल-कॉलेज समेत अन्य कार्यालय में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग किया है। 

विज्ञापन

 

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीरामलला मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन है। छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों के लिए यह अवसर इसलिए अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि छत्तीसगढ़ की यह पावन भूमि प्रभू श्रीराम के माताजी कौशिल्या का जन्मस्थली है। इस नाते मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं। अतः अयोध्या में बहुप्रतीक्षित श्रीरामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह तिथि 22 जनवरी को छग के समस्त स्कूल-कॉलेज समेत सभी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। 

विज्ञापन

 

इसके अलावा शिक्षक एलबी संवर्ग के मांगों का भी ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में शिक्षाकर्मी के रूप में पूर्व सेवा अवधि की गणना कर पुरानी पेंशन व क्रमोन्नति, पेंशन निर्धारण हेतु अर्हकारी सेवा 33 वर्ष के स्थान पर केंद्र के समान 20 वर्ष करना, सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करना, पदोन्नति देना, केंद्र द्वारा देय तिथि जुलाई 2023 से लंबित चार प्रतिशत मंहगाई भत्ता देने की मांग शामिल है। इस दौरान आसकरण धुर्वे, केशलाल साहू, वकील बेग मिर्जा, देवानंद चन्द्रवंशी, गोकुल जायसवाल, उमेश चन्द्रवंशी समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed