फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Sugarcane farmers blocked road will submit memorandum regarding 14 point demands in Kabirdham

Kabirdham: गन्ना किसानों ने किया चक्काजाम, 14 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन, मौके पर पुलिस बल तैनात

Fri, 20 Sep 2024 03:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 20 Sep 2024 03:17 PM IST
सार

आज शुक्रवार को जिले में किसानों का बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। किसानों ने अपनी मांग को लेकर भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ग्राम राम्हेपुर के सामने कवर्धा - जबलपुर नेशनल हाईवे 130-ए पर चक्काजाम कर दिया है।

विज्ञापन
Sugarcane farmers blocked road will submit memorandum regarding 14 point demands in Kabirdham
गन्ना किसानों ने किया हाईवेचक्काजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज शुक्रवार को जिले में किसानों का बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। किसानों ने अपनी मांग को लेकर भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ग्राम राम्हेपुर के सामने कवर्धा - जबलपुर नेशनल हाईवे 130-ए पर चक्काजाम कर दिया है। यह प्रदर्शन समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ के बैनर तले हो रहा है।समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ के जिला अध्यक्ष सोनी वर्मा ने बताया कि किसानों के 14 सूत्रीय मांग को यह प्रदर्शन किया जा रहा है। संघ की प्रमुख मांग में गन्ना बोनस प्रोत्साहन व रिकवरी राशि किसानों के खाता में एकमुश्त डाला जाए। धान का चौथा किश्त दिया जाए। कवर्धा ब्लॉक में लगातार गन्ना का रकबा बढ़ रहा है, इसे देखते हुए कवर्धा ब्लॉक में नए शक्कर कारखाना की स्थापना किया जाए। 

विज्ञापन


भोरमदेव शक्कर कारखाना के पेराई क्षमता का विस्तार किया जाए। शेयर ट्रांसफर पारिवारिक सदस्यों के नाम में किया जाए। किसानों को 24 घंटे बिजली की सप्लाई दिया जाए। जिले के सिंचाई परियोजना करियाआमा, छीरपानी, कर्रा नाला समेत अन्य बांध के नहर नाली विस्तार किया जाए। कृषि भूमि की रजिस्ट्री शुल्क बढ़ाया गया है,उसे वापस किया आए। किसानों के खेतों का रकबा, खसरा, नक्शा सुधार पटवारी के माध्यम से निशुल्क किया जाए समेत अन्य मांग शामिल है। किसानों के इस चक्काजाम व प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं। साथ ही अधिकारी किसानों को समझाइश में लगे है। हालाकि, किसानों आज एक दिन के चक्काजाम करेंगे। शाम तक प्रदर्शन खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed