फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Small elephant fell 30 feet into the ditc, one dead Accident in Kabirdham

कबीरधाम में हादसा: छोटा हाथी गाड़ी 30 फीट नीचे खाई में गिरी, एक की मौत, 10 से ज्यादा घायल

Mon, 18 Dec 2023 08:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 18 Dec 2023 08:39 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में हादसे के दौरान एक छोटा हाथी वाहन अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे खाई में गिर गया। इस हादसे में मौके पर एक मजदूर की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Small elephant fell 30 feet into the ditc, one dead Accident in Kabirdham
पुलिस स्टेशन कुकदुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले में सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे सड़क हादसे में एक की मौत और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा कुकदूर थाना अंतर्गत बजाग-पंडरिया सड़क मार्ग पर ग्राम चांटा के पास हुआ है। सभी लोग एमपी की ओर से छोटा हाथी वाहन में बैठकर आ रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे खाई में गिर गया। इस हादसे में मौके पर एक मजदूर की मौत हो गई है। घायलों को कुकदूर के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक की मौत हो गई। 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें कवर्धा के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन


थाना से मिली जानकारी अनुसार, ये सभी मजदूर एमपी के हैं,जो कबीरधाम जिले में गन्ना कटाने के लिए आ रहे थे। घटना के बाद रात होने के कारण खाई से घायलों को निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शाम सात बजे तक घायलों को अस्पताल लाने का दौर चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed