फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   School Education Minister Brijmohan Aggarwal visits teachers submit memorandum with various demands in Kabirdh

Kabirdham: स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का दौरा, शिक्षकों ने विभिन्न मांगों लेकर सौंपा ज्ञापन

Sat, 06 Jan 2024 08:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 06 Jan 2024 08:13 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर कवर्धा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों समेत अलग-अलग संघ के लोगों के साथ चर्चा किया।

विज्ञापन
School Education Minister Brijmohan Aggarwal visits teachers submit memorandum with various demands in Kabirdh
मंत्री बृजमोहन अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर कवर्धा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों समेत अलग-अलग संघ के लोगों के साथ चर्चा किया। इस मौके पर छग टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी के नेतृत्व में शिक्षक संवर्ग के छः सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


छः सूत्रीय मांगों में प्रमुख रूप से शिक्षक एलबी संवर्ग के पूर्व सेवा अर्थात शिक्षाकर्मी के पद पर प्रथम नियुक्ति के आधार पर कुल सेवा की गणना कर पुरानी पेंशन व क्रमोन्नत वेतनमान देना, पेंशन निर्धारण के लिए अर्हकारी सेवा 33 वर्ष के स्थान पर केंद्र सरकार की तरह 20 वर्ष करना, सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करना, शिक्षक, प्रधान पाठक प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला, व्याख्याता व प्राचार्य के पदों पर पदोन्नति करना, केंद्र सरकार द्वारा देय तिथि जुलाई 2023 से लंबित चार प्रतिशत मंहगाई भत्ता प्रदान किया जाना शामिल है। 

विज्ञापन

 

इस दौरान प्रमुख रूप से एसोसिएशन के केशलाल साहू, रविन्द्र चन्द्रवंशी, गोकुल जायसवाल, मार्कण्डेय साहू, महेश पाली समेत आदि उपस्थित रहे। कवर्धा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम के बाद मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रायपुर लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed