फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Rs 80 crore of sugarcane farmers stuck Samridh Kisan Sangh submitted memorandum to factory management in Kabir

Kabirdham: गन्ना किसानों के 80 करोड़ रुपये अटके, समृद्ध किसान संघ ने कारखाना प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

Wed, 15 May 2024 01:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 15 May 2024 01:34 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा गन्ना उत्पादन करने वाले कबीरधाम जिले में गन्ना किसानों की स्थिति ठीक नहीं है। दरअसल, जिले का किसान भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में अपने गन्ने को बेचते हैं।

विज्ञापन
Rs 80 crore of sugarcane farmers stuck Samridh Kisan Sangh submitted memorandum to factory management in Kabir
समृद्ध किसान संघ ने कारखाना प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा गन्ना उत्पादन करने वाले कबीरधाम जिले में गन्ना किसानों की स्थिति ठीक नहीं है। दरअसल, जिले का किसान भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में अपने गन्ने को बेचते हैं। गन्ना बेचने के बाद किसानों को राशि नहीं मिल रही है। स्थिति ऐसी है कि यहां के किसानों का करीब 80 करोड़ रुपये भुगतान अटका हुआ है। यहीं कारण है कि समृद्ध किसान संघ ने कारखाना प्रबंधन को ज्ञापन दिया है।

विज्ञापन


समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ के जिलाध्यक्ष सोनी वर्मा, प्रांत कोषाध्यक्ष महेन्द चंद्रवंशी, जिला मंत्री राजाराम ने बताया कि पेराई सीजन 2023- 24 में कुल 173 दिन गन्ना खरीदी की गई, जिसमे 3लाख 88हजार 818 मेट्रिक टन  पेराई की गई। औसत रिकवरी 12.50 प्रतिशत रहा है। अभी तक 19 फरवरी का भुगतान किया गया है।  
विज्ञापन

 

मूल भुगतान, रिकवरी व बोनस मिलाकर लगभग 80 करोड़ रुपए का भुगतान बाकी है। राशि नहीं मिलने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है। आने वाले खरीफ सीजन की तैयार के लिए खाद, बीज व शादी समेत अन्य कार्य के लिए किसानों को रुपए की जरूरत है। इसके अलावा अन्य मांगो को लेकर किसानों ने संघ के बैनर तले ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed