फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Rohit murder case solved murder happened due to old rivalry father-son and another accused arrested in Kabirdh

कबीरधाम : रोहित हत्याकांड का खुलासा, पुरानी रंजिश के कारण हुआ कत्ल, बाप-बेटा और एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

Wed, 04 Sep 2024 06:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 04 Sep 2024 06:31 PM IST
सार

कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र में ग्राम चुचरूंगपुर के तालाब में दो सितंबर को 28 वर्षीय युवक रोहित चन्द्रवंशी की शव मिली थी। युवक की हत्या कर तालाब में फेंका गया था। इस मामले में आज बुधवार 4 सितंबर को पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन
Rohit murder case solved murder happened due to old rivalry father-son and another accused arrested in Kabirdh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र में ग्राम चुचरूंगपुर के तालाब में दो सितंबर को 28 वर्षीय युवक रोहित चन्द्रवंशी की शव मिली थी। युवक की हत्या कर तालाब में फेंका गया था। इस मामले में आज बुधवार 4 सितंबर को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण रोहित की हत्या की गई है। मामले में बाप-बेटा व एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में ग्रामीणों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि वर्ष 2022 में मृतक द्वारा ग्राम केसली के दीपचंद चंद्रवंशी के ऊपर प्राणघातक हमला किया था, जिस पर कवर्धा थाना में धारा 307 दर्ज कर जांच में लिया गया था। उक्त घटना को लेकर दीपचंद चंद्रवंशी के पिता नकुल चंद्रवंशी का परिवार मृतक रोहित चन्द्रवंशी से रंजिश रखता था। सभी प्राप्त जानकारी व तकनीकी विश्लेषण से प्राप्त तथ्य के आधार पर नकुल चंद्रवंशी व उसके लड़का हेमु चंद्रवंशी से बारीकी से पूछताछ की गई। 

विज्ञापन


आरोपी नकुल चंद्रवंशी ने बताया कि मृतक रोहित चंद्रवंशी द्वारा पूर्व में इसके बड़े लड़का दीपचंद चंद्रवंशी के सिर में पीछे की ओर प्राणघातक हमला किया था। इसी रंजिश को लेकर जग्गु धुर्वे ग्राम बिटकुली खुर्द के साथ रोहित चंद्रवंशी की हत्या किये जाने की प्लान किया।आरोपी जग्गु धुर्वे द्वारा वारदात के दिन दो सितंबर को रोहित चंद्रवंशी के सिर में प्राणघातक वार कर हत्या कर दिया। रोहित चंद्रवंशी की हत्या के वारदात का तरीका पूर्व में नकुल चंद्रवंशी के लड़के दीपचंद चंद्रवंशी को जिस तरह से सिर में चोट पहुंचाया गया था, उसी तरह से आरोपियों द्वारा मृतक रोहित चंद्रवंशी को मारने का षड़यंत्र रचकर घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


आरोपी जग्गु धुर्वे के निशानदेही पर घटना के दौरान पहने गए कपड़े, साइकिल, घटना में प्रयुक्त हथौड़ा को जब्त किया जा रहा है।आरोपी नकुल चंद्रवंशी के बेटे हेमु चंद्रवंशी द्वारा आरोपी जग्गु धुर्वे को घर से भगाने में सहयोग करने व घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को नष्ट कर साक्ष्य मिटाने के कारण मामला का सहआरोपी बनाया गया है। ये भी जानकारी सामने आई है कि रोहित चन्द्रवंशी को मारने के लिए आरोपी नकुल चंद्रवंशी ने जग्गु धुर्वे को एक से दो लाख रुपए व बाइक देने की बात कही थी। फिलहाल पुलिस ने इन तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई कर रहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed