Kabirdham: शराब पीने के लिए लूट की वारदात, चाकू की नोक पर ऐंठे रुपये, दो आरोपी गिरफ्तार
कवर्धा में शराब के नाम पर दो आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इन दोनों आरोपियों ने दूसरे शराबी के गले में चाकू टिका उसके पास रखे शराब व नगद दो हजार रुपए को लूट कर भाग गए।
विस्तार
कबीरधाम के कवर्धा में शराब के नाम पर दो आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इन दोनों आरोपियों ने दूसरे शराबी के गले में चाकू टिका उसके पास रखे शराब व नगद दो हजार रुपए को लूट कर भाग गए। मामला कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
कवर्धा थाना के एएसआई बंदे सिंह मेरावी ने बताया कि पीड़ित संतोष कुमार बंजारे पिता पुन्नी बंजारे उम्र 39 निवासी ग्राम भालुचुआ थाना भोरमदेव ने शिकायत दर्ज कराई। उसने अपने आवेदन में बताया कि शनिवार शाम को बिलासपुर रोड़ के सरकारी शराब दुकान में शराब खरीद कर चखना दुकान के पास बैठा था। तभी आरोपी विवेक उर्फ चिन्टू पात्रे पिता दशराज पात्रे उम्र 26 व अमर उर्फ अमन कुर्रे पिता हरिप्रसाद कुर्रे उम्र 24 दोनों निवासी कवर्धा आ धमके।
दोनों आरोपी ने शराब पीने के लिए रुपए की मांग किया। रुपए देने से मना करने पर आरोपियों ने पीड़ित संतोष कुमार बंजारे गला में चाकू टिकाकर जेब में रखे दो हजार रुपए व एक पाव देशी शराब को लूट कर भाग गए। साथ ही गाली-गलौच कर मारपीट की। पुलिस ने आज रविवार को दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के खिलाफ 394,397,294,506बी,34 कायम कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया है।