फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Ranu Sahu murder case Court sentenced convict Manoj to life imprisonment

रानू साहू हत्याकांड: कोर्ट ने दोषी मनोज को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, प्रेमिका की पत्थर से वार कर की थी हत्या

Sun, 01 Sep 2024 11:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 01 Sep 2024 11:52 AM IST
सार

कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम इंदौरी में दिसंबर 2022 में हुए रानू साहू हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन
Ranu Sahu murder case Court sentenced convict Manoj to life imprisonment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम इंदौरी में दिसंबर 2022 में हुए रानू साहू हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। यह फैसला जिला कोर्ट के सत्र न्यायाधीश सत्यभामा अजय दुबे ने सुनाया है। जानकारी अनुसार युवती की हत्या किसी और ने नहीं, बल्की उसके प्रेमी मनोज साहू ने की थी। तीन साल से युवती और आरोपी का प्रेम संबंध चल रहा था। 

विज्ञापन


मृतका मनोज के साथ रहने की जिद कर रही थी। जिससे यह पीछा छुड़ाना चाह रहा था। आरोपी ने मृतका को मिलने के लिए बुलाया था। इसी दौरान दोनों के बीच वाद विवाद हुआ। आरोपी मनोज उससे अलग होने की बात कहने लगा। जिससे वह नाराज हो गई। मृतका किसी भी स्थिती में उसका साथ नहीं छोड़ना चाहती थी और आरोपी उससे पीछा छुड़ाना चाहता था। रात का समय था, मनोज ने मौका पाते ही मृतका के सिर में पत्थर से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद शव को पास के ही खेत में रखे धान के पैरावट में छुपा दिया था। जिसे जानवरों ने नोच लिया था। हत्या के करीब एक सप्ताह बाद शव की जानकारी मिल सकी। इस मामले में पुलिस ने  मनोज साहू पिता रामजी साहू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम इंदौरी थाना पिपरिया को गिरफ्तार किया था। कोर्ट में चली सुनवाई बाद मनोज को आजीवन कारावास की सजा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed