{"_id":"66af49161bf6eddc430b1089","slug":"rain-in-kabirdham-one-died-due-to-lightning-544-9-mm-of-rain-has-occurred-so-far-this-monsoon-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम में बारिश : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक की मौत, इस मानसून अब तक 544.9 मिमी हो चुकी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम में बारिश : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक की मौत, इस मानसून अब तक 544.9 मिमी हो चुकी बारिश
Sun, 04 Aug 2024 03:16 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:16 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में बीते एक हफ्ते से बारिश का दौर जारी है। इस मानसून कबीरधाम जिले में एक जून से आज चार अगस्त तक 544.9मिमी बारिश हो चुकी है। वहीं आज आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक की मौत हुई है।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम जिले में बीते एक हफ्ते से बारिश का दौर जारी है। इस मानसून कबीरधाम जिले में एक जून से आज चार अगस्त तक 544.9मिमी बारिश हो चुकी है। वहीं आज आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक की मौत हुई है। मामला चिल्फी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जामुनपानी का है। जहां खेत में काम कर रहे अमृत सिंह उम्र 35 के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई है। जिले के वनांचल क्षेत्र में भारी बारिश के चलते आम जीवन पर प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
वनांचल में हो रहे भारी बारिश के कारण पोंड़ी-बिलासपुर नेशनल हाईवे स्थित पंडरिया के हरिनाला पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। इसके बाद भी लोग जान जोखिम में डालकर आना-जाना कर रहे है। इस पुलिया में हर साल बारिश के दौरान बाढ़ का पानी आ जाता है। इस साल के बारिश में यहां पहली बार बाढ़ का पानी ऊपर से गुजर रहा है। क्षेत्र के लोगों ने कई बार इस पुलिया के ऊंचाई बढ़ाने की मांग भी किया। इसके बाद भी अब तक निर्माण नहीं किया जा सका है। हालांकि, वर्तमान में इस हाईवे सड़क में निर्माण कार्य जारी है। अब लोगों को उम्मीद है कि इस साल यहां पुल का निर्माण हो जाएगा।
विज्ञापन
कबीरधाम जिले में बारिश -
तहसील क्षेत्र का नाम 1 जून से 4 अगस्त तक बारिश
कवर्धा 687.1
पंडरिया 342.7
बोड़ला 557.1
सहसपुर लोहारा 583.2
रेगाखारकला 665
कुंडा 308.6
पिपरिया 670.3
औसत 544.9