फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Protest after 350 employees of Kawardha Municipality did not receive two months' salary

कबीरधाम: नगर पालिका के कर्मचारियों को नहीं मिला दो माह का वेतन, कार्यालय में जड़ा ताला; की ये मांग

Tue, 23 Jan 2024 12:42 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 23 Jan 2024 12:42 PM IST
सार

नगर पालिका कवर्धा में दो माह का वेतन नहीं मिलने से नाराज महिला कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर ताला जड़ दिया। वेतन की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है। 

विज्ञापन
Protest after 350 employees of Kawardha Municipality did not receive two months' salary
महिला कर्मचारियों ने ताला लगाकर विरोध किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पालिका कवर्धा में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग, जल प्रदाय, स्थापना, लेखा, लोक निर्माण व अन्य विभाग में कार्यरत नियमित व प्लेसमेंट कर्मचारियों को बीते दो माह से वेतन नहीं मिला है। इसे लेकर बीते  हफ्ते बुधवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था।

विज्ञापन


सात दिन बाद भी इन कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। इससे नाराज कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में ताला लगाकर विरोध किया है। साथ ही जमकर नारेबाजी की। नगर पालिका सीएमओ से मुलाकात कर वेतन प्रदान करने की मांग की। नगर पालिका के सीएमओ नरेश कुमार वर्मा ने सभी कर्मचारियों के साथ बैठक कर वेतन भुगतान नही होने के कारण व तकनीकी समस्या के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। जल्द से जल्द वेतन प्रदान करने की बात की।
विज्ञापन


सीएमओ नरेश कुमार वर्मा ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा त्याग पत्र सौंपने के बाद से शासन स्तर पर अग्रिम कार्रवाई की जा रहीं है। कर्मचारियों को वेतन भुगतान के लिए अनुमति प्रदान किए जाने शासन को पत्र लिखा गया है। कर्मचारियों को जल्द से जल्द वेतन देने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed