फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   private bus went out of control and overturned in Naxal-affected Jhalmala Kabirdham

Chhattisgarh Accident: अनियंत्रित होकर बस पलटी, 25 यात्री घायल, नक्सल प्रभावित इलाके में हादसा

Tue, 06 Feb 2024 12:18 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 06 Feb 2024 12:18 PM IST
सार

Chhattisgarh Road Accident: नक्सल प्रभावित झलमला थाना क्षेत्र में एक निजी बस अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई। हादसे में 25 यात्रियों के घायल होने की सूचना मिली है।

विज्ञापन
private bus went out of control and overturned in Naxal-affected Jhalmala Kabirdham
बस पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के नक्सल प्रभावित झलमला थाना क्षेत्र में मंगलवार को अनियंत्रित होकर निजी बस पलट गई। इस हादसे में 25 यात्री घायल बताए जा रहा हैं। झलमला थाना से मिली जानकारी अनुसार, आज सुबह 9.15 बजे जंगल रेंगाखार से कवर्धा जाने वाली जय भोरमदेव बस क्रमांक सीजी 09-एफ-0322 बस झलमला के धराजोड़ी घाटी के पास बड़ी नाला में गिर गई। 

विज्ञापन


बस में करीब 50 यात्री थे, जिसमें 25 लोग घायल हैं। इनमें से 15 घायल व्यक्ति को जंगल रेंगाखार और 10 घायलों को झलमला के सामुदायिक उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जा रहा है। राहत की बात है कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। 
विज्ञापन


अभी तक हादसे का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। वहीं बस में तय सीट से ज्यादा की संख्या में यात्री बैठे हुए थे। यह क्षेत्र जिला मुख्यालय कवर्धा से करीब 70 किमी दूर है। जंगल क्षेत्र होने के कारण यहां कम संख्या में बसें चलती है। ऐसे में बसों में यात्रियों की संख्या भी ज्यादा होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed