{"_id":"65af875985ed83c3eb058738","slug":"police-on-action-mode-after-murder-incident-late-night-raid-couple-found-in-objectionable-condition-in-kabird-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: हत्या की वारदात के बाद एक्शन मोड पर पुलिस, देर रात की छापेमारी, आपत्तिजनक हालत में मिले प्रेमी जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: हत्या की वारदात के बाद एक्शन मोड पर पुलिस, देर रात की छापेमारी, आपत्तिजनक हालत में मिले प्रेमी जोड़े
Tue, 23 Jan 2024 03:01 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:01 PM IST
सार
पुलिस को शिकायत मिली थी कि कवर्धा शहर से लगे ग्राम लालपुर-सरोदा रोड के आसपास कुछ युवक-युवतियां, नशेड़ी प्रवृत्ति के लोग सुनसान इलाकों का फायदा उठाते हुए आए यहां असामाजिक कृत कर माहौल को खराब कर रहे है।
विज्ञापन
एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कवर्धा शहर में बीते रविवार को पांच युवकों ने ग्राम लालपुर निवासी 50 वर्षीय साधराम यादव की गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर सभी आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसमें एक नाबालिग है। शहर में हुए हत्या की वारदात बाद पुलिस की काफी किरकिरी हुई। क्योंकि, जिस क्षेत्र में हत्या हुई है, वहां पर पुलिस की रात्रि गश्त कमजोर थी। हत्या की वारदात होने के बाद कबीरधाम पुलिस एक्शन मोड पर है।
विज्ञापन
पुलिस को शिकायत मिली थी कि कवर्धा शहर से लगे ग्राम लालपुर-सरोदा रोड के आसपास कुछ युवक-युवतियां, नशेड़ी प्रवृत्ति के लोग सुनसान इलाकों का फायदा उठाते हुए आए यहां असामाजिक कृत कर माहौल को खराब कर रहे है। कबीरधाम एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव, एएसपी हरीश राठौर व एसपी कार्यालय के डीआरजी के जवानों के साथ सोमवार रात आठ बजे से देर रात 12 बजे तक इन आउटर क्षेत्र छापा मारा।
विज्ञापन
एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि नशे में धुत युवक व आपत्तिजनक स्थिति में कई प्रेमी जोड़े, छात्र-छात्राएं भी मिले है। कुछ खेत के भीतर कार में आपत्तिजनक स्थिति में पुलिस टीम को मिले। कुछ पुलिस को देखकर बाइक से फरार हो गए। कुछ महिला व पुरुष अत्यंत संदिग्ध हालत में सुनसान अंधेरे में मिले। ऐसे लोगों व उनके परिवारजनों को थाने में बुलाकर इनके करतूत के बारे में बताया। साथ ही हिदायत दिया कि दोबारा इस तरीके से अगर सुनसान इलाकों में मिले तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन