{"_id":"678764687c484f12b000560e","slug":"person-who-pushed-minors-into-quagmire-of-drugs-has-been-arrested-in-kabirdham-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: नाबालिगों को नशे के दलदल में धकेलने वाला गिरफ्तार, बच्चों को बेचता था सोल्यूशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: नाबालिगों को नशे के दलदल में धकेलने वाला गिरफ्तार, बच्चों को बेचता था सोल्यूशन
Wed, 15 Jan 2025 01:02 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:02 PM IST
सार
कबीरधाम पुलिस ने नाबालिग बच्चों को नशे की लत में धकेलने वाले ओमंग देवांगन को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम पुलिस ने नाबालिग बच्चों को नशे की लत में धकेलने वाले ओमंग देवांगन को गिरफ्तार किया। आरोपी जो अमर सायकल स्टोर, छोटे बाजार पिपरिया का संचालक है, बच्चों को साइकिल पंचर बनाने में उपयोग होने वाले सोल्यूशन को नशा करने के लिए ज्यादा कीमत पर बेचता था। यह सोल्यूशन एक हानिकारक पदार्थ है, जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है और उनके भविष्य को बर्बाद कर सकता है।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त होने के बाद, पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक सुनियोजित योजना बनाई। टीम ने एक को ग्राहक बनाकर आरोपी से संपर्क किया और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के पास से 202 नग सोल्यूशन ट्यूब बरामद की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए कबीरधाम पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गिरफ्तारी के दौरान, आरोपी ने पुलिस और गवाहों को धमकी देने का प्रयास किया और अपने आपराधिक गतिविधियों को जारी रखने की बात कही। इसके बावजूद, पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही काबू किया और उसके खिलाफ धारा 126, 135(3) के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन