फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Patwaris submitted memorandum regarding 6 point demands in Kabirdham

सीएम साबह.. सुन लो हमारी पुकार: बिना भवन-फर्नीचर के चल रहा काम, पटवारियों ने सौंपा ज्ञापन... छह सूत्रीय मांग

Tue, 05 Mar 2024 12:13 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 05 Mar 2024 12:13 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में पटवारियों को कार्यालय में काम करने में कई तरह की पेशानियां हो रही हैं। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री को भी इन परेशानियों से अवगत किया जा चुका है। ये पटवारी बिना भवन और फर्नीचर के काम चला रहे। 

विज्ञापन
Patwaris submitted memorandum regarding 6 point demands in Kabirdham
पटवारियों ने सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के पटवारियों ने अपनी समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा है। जिला अध्यक्ष पालेश्वर सिंह ने बताया कि जिले के पटवारियों को अभिलेखों का सत्यापन किये जाने हेतु टोकन दिया गया है, जिसकी वैधता समाप्ति की ओर है। अतः शासन प्रशासन के द्वारा पटवारियों के टोकन का नवीनीकरण किया जाए ताकि किसानों के अभिलेखों का सत्यापन करने में असुविधा न हो।  

विज्ञापन


प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल कटाई प्रयोग करने का प्रावधान है, जिसके लिए 2016-17 में मोबाइल भत्ता 10000 रुपये तीन किश्तों में तीन वर्ष के लिए दिए जाने का प्रावधान किया गया था, तीन किश्त में सिर्फ दो ही किश्त मिल पाई हैं। उसके बाद नियुक्त हुए पटवारियों को एक भी किश्त तक नहीं दी।
विज्ञापन


तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी नवीनीकरण हेतु कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कबीरधाम जिले में 220 पटवारी हल्के है, इन हल्कों में पटवारियों का मुख्यालय निर्धारित किया गया है। जिले में सिर्फ 60 हल्कों में ही मुख्यालय कार्यालय भवन का निर्माण करवाया गया था। जिसमें अधिकांश आज की स्थिति में जर्जर अवस्था में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यालय में भवन निर्माण के साथ-साथ आवश्यक फर्नीचर और सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मांग की है। इस संबंध में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को भी अवगत कराया जा चुका है। जिला सचिव प्रवीण चंद्रवंशी ने बताया कि कुल छह मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। मोबाइल भत्ता, पटवारियों का परिवीक्षा अवधि समाप्त कर स्थायीकरण किया जाना, मुख्यालय में कार्यालय भवन, पटवारियों का गोपनीय प्रतिवेदन, वर्ष 2016 के पटवारियों के नियुक्ति तिथि को सुधार करने की मांग शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed