फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   On first day of strike drivers leave steering movement ends in Kabirdham

Kabirdham: हड़ताल के पहले दिन ड्राइवरों का स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन खत्म, महासंगठन ने की काम पर लौटने की अपील

Wed, 10 Jan 2024 05:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 10 Jan 2024 05:12 PM IST
सार

कबीरधाम में बुधवार को जिले के वाहन चालकों ने हड़ताल बुलाया था लेकिन, शाम करीब चार बजे इन लोगों ने हड़ताल को खत्म कर दिया है।

विज्ञापन
On first day of strike drivers leave steering movement ends in Kabirdham
हड़ताल में शामिल ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम में बुधवार को जिले के वाहन चालकों ने हड़ताल बुलाया था लेकिन, शाम करीब चार बजे इन लोगों ने हड़ताल को खत्म कर दिया है। छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन के जिला अध्यक्ष राजेश श्रीवास ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए हिट एट रन के कानून, जिसमें दस साल की सजा का प्रावधान है, इस कानून के विरोध में बुधवार से स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन बुलाया गया था। इसे अब निरस्त कर दिया है। उन्होंने सभी ड्राइवरों को काम पर लौटने की अपील किया है।

विज्ञापन

 

बता दें कि ये शांतिपूर्ण तरीके से स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन कर रहे थे। पहले दिन ही हड़ताल को वापस ले लिया गया है। वहीं दूसरी ओर इस हड़ताल के चक्कर में जिले के पेट्रोल पंप में मंगलवार शाम से ही भीड़ दिखाई दे रही थी। बुधवार को भी कई पंप में भीड़ थी। हालांकि, जिले के किसी भी पंप में तेल की कमी नहीं है। हड़ताल को देखते हुए प्रशासन की टीम भी सामान की आपूर्ति को लेकर निगरानी में लगी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed