फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Night bike patrolling started in Deputy CM's home district Kabirdham

अपराध पर लगेगी लगाम: डिप्टी CM के गृह जिले में नाइट बाइक पेट्रोलिंग शुरू, रात में घूमने वालों की लगाई क्लास

Tue, 03 Sep 2024 09:07 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 03 Sep 2024 09:07 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा के गृह जिले कबीरधाम में नाइट बाइक पेट्रोलिंग शुरू हो गई है। अब पुलिस रात में घूमने वाले युवकों पर एक्शन ले रही है। 
 

विज्ञापन
Night bike patrolling started in Deputy CM's home district Kabirdham
कबीरधाम में नाइट बाइक पेट्रोलिंग शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम गृह मंत्री विजय शर्मा के गृह जिले में बीती रात से पुलिस ने नाइट बाइक पेट्रोलिंग अभियान शुरू किया है। रात में घूमने वाले युवकों की पुलिस ने क्लास लगाई। दर्जन भर युवकों को उठक बैठक कराई गई। साथ ही लाठी मारकर दुबारा रात में घूमने नहीं निकले की बात कही है।

विज्ञापन


कबीरधाम एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि लगातार लोगों से अपील किया जा रहा है कि रात में जबरदस्ती बाहर न निकले। इसके बाद भी कई युवा रात में ही घूमने निकल जाते है। ऐसे में आज रात को नाइट बाइक पेट्रोलिंग कर समझाइश दी गई है।
विज्ञापन


जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आउटर एरिया में ऐसे लोगों की क्लास लगाई है। पुलिस ने इस तरह की गलती पर सार्वजनिक उठक बैठक कराकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में किसी भी तरह से कानून तोड़ने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा। शहर के सुनसान जगह पर नवयुवक-युवती और प्रेमी जोड़े बैठे रहते हैं, जो बिल्कुल सही नहीं है। अपराध हमेशा सुनसान इलाकों में होता है। अक्सर इन इलाकों में आपराधिक घटनाएं नशे में होती हैं। आपराधिक तत्व अकसर इन जगहों पर घूमते रहते हैं।

एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने कहा कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी है। फिलहाल, इन जगहों पर लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed