{"_id":"66acddffe61314d27d047f09","slug":"murder-or-suicide-body-of-a-13-year-old-girl-missing-for-two-months-found-hanging-in-kabirdham-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या या आत्महत्या: दो माह से गायब 13 साल के लड़की का शव फांसी पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या या आत्महत्या: दो माह से गायब 13 साल के लड़की का शव फांसी पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 02 Aug 2024 06:54 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:54 PM IST
सार
कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के जंगल में दो माह से गायब 13 साल के लड़की का शव फांसी पर लटका मिला है। इसका पीएम रायपुर के मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के जंगल में दो माह से गायब 13 साल के लड़की का शव फांसी पर लटका मिला है। इसका पीएम रायपुर के मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस इस मामले को हत्या व आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। कुकदूर थाना से मिली जानकारी अनुसार मृतक की पहचान सविता मरावी के रूप में की गई है। ये बीते दो माह से गायब थी।इसे लेकर परिजनों ने थाना में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
युवती की सड़ी गड़ी लाश गांव के चोपी जंगल के चार पेड़ के में अपनी गुलाबी रंग के दुपट्टा में फांसी पर लटका मिला। शरीर का मांसपेशी गलकर गिर चुकी है व शव शरीर का कंकाल धटना स्थल के आसपास जमीन में दूर दूर तक पड़ा है।घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम के साथ निरीक्षण किया गया।मामले की जांच कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन