{"_id":"672b5e833e5e327e4304e73a","slug":"murder-of-relations-dispute-arose-while-asking-for-partition-money-in-kabirdham-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों का कत्ल: बंटवारे के पैसे मांगने के दौरान हुआ विवाद, छोटे भाई ने बड़े को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तों का कत्ल: बंटवारे के पैसे मांगने के दौरान हुआ विवाद, छोटे भाई ने बड़े को उतारा मौत के घाट
Wed, 06 Nov 2024 06:08 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 06 Nov 2024 06:08 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में फिर से हत्या का मामला सामने आया है। बंटवारे के पैसे मांगने के दौरान हुए विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम रग्घुपारा का है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में फिर से हत्या का मामला सामने आया है। बंटवारे के पैसे मांगने के दौरान हुए विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम रग्घुपारा का है। जहां बोड़ला थाना प्रभारी टीआई राजेश चंड ने बताया कि इस मामले में प्रार्थी काशीराम मेरावी निवासी ग्राम रग्घुपारा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि उसके दो पुत्र, गोपाल मेरावी व भागबली मेरावी के बीच जमीन के मुआवजा के बंटवारे को लेकर लंबे समय से मतभेद था।
विज्ञापन
गोपाल अपने छोटे भाई भागबली से बंटवारे के रुपए मांगने के लिए घर आया। इसी दौरान दोनों के बीच बहस हुई, जो हिंसक संघर्ष में बदल गया। आवेश में आकर भागबली ने पास में रखी लोहे की कुदाली से गोपाल के सिर पर प्राणघातक प्रहार किया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हत्या के बाद भागबली मेरावी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गन्ने के खेत में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने गन्ने के खेत को चारों ओर से घेरकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने सतर्कता से उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर हमला करने की भी कोशिश की। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त कुदाली को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन