{"_id":"684ebcc2001bb924d70a37a8","slug":"murder-committed-four-months-ago-revealed-two-minors-arrested-both-killed-the-sanitation-worker-by-beating-him-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम: चार माह पहले हुई हत्या का खुलासा, दो नाबालिग गिरफ्तार, दोनों ने डंडे से पीटकर की सफाईकर्मी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम: चार माह पहले हुई हत्या का खुलासा, दो नाबालिग गिरफ्तार, दोनों ने डंडे से पीटकर की सफाईकर्मी की हत्या
Sun, 15 Jun 2025 06:00 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 15 Jun 2025 06:00 PM IST
सार
कबीरधाम में आज रविवार को कबीरधाम पुलिस ने कुकदूर थाना क्षेत्र में चार माह पहले हुए सफाईकर्मी सुरेश बघेल पिता बुधराम बघेल उम्र 58के हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग को पकड़ा है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम में आज रविवार को कबीरधाम पुलिस ने कुकदूर थाना क्षेत्र में चार माह पहले हुए सफाईकर्मी सुरेश बघेल पिता बुधराम बघेल उम्र 58के हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग को पकड़ा है। दोनों ने डंडे से पीटकर सफाईकर्मी की हत्या की थी। पंडरिया एसडीओपी भूपत सिंह धनेश्री ने बताया कि 8 फरवरी की रात 10 बजे कुकदूर पुलिस को किसी अज्ञात व्यक्ति के रोड पर खून से लथपथ पड़े होने की जानकारी मिली। व्यक्ति की पहचान सुरेश बघेल के रूप में हुई, जो ग्राम कुई में सफाई का काम करता था।
विज्ञापन
बाजार के ही बने सेड में रहता था। इसके शव का पीएम कराया गया, जिसमें मृतक की मौत लाठी डंडे से मारपीट कर हत्या किए जाने से होना पाया गया। जांच के दौरान पाया गया कि मृतक सुरेश बघेल का दो नाबालिग बालक के साथ 7 फरवरी को कांच का बोतल फोड़ने के नाम पर विवाद हुआ था। मृतक सुरेश बघेल ने दोनों को गाली गलौज किया था। इससे नाराज नाबालिग ने सुरेश बघेल को जान से मारने का धमकी दी थी। जांच टीम ने दोनों नाबालिग से पूछताछ की। इन दोनों ने हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि 8 फरवरी की रात को सुरेश बघेल अपने घर से बीड़ी लेकर अपने घर आ रहा था। तभी सुरेश बघेल के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों नाबालिग को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
विज्ञापन