फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   MP Santosh Pandey demanded in Lok Sabha to make Rajnandgaon a postal department division

Kabirdham: सांसद संतोष पांडेय ने लोकसभा में की राजनांदगांव को डाक विभाग संभाग बनाने की मांग, कही ये बात

Wed, 06 Dec 2023 04:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 06 Dec 2023 04:04 PM IST
सार

राजनांदगांव-कबीरधाम लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने बुधवार को लोकसभा में राजनांदगांव में डाक विभाग का संभाग नहीं होने से होने वाली परेशानियों का मुद्दा उठाया और राजनांदगांव को डाक विभाग का संभाग बनाने की मांग की।

विज्ञापन
MP Santosh Pandey demanded in Lok Sabha to make Rajnandgaon a postal department division
सांसद संतोष पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव-कबीरधाम लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने बुधवार को लोकसभा में राजनांदगांव में डाक विभाग का संभाग नहीं होने से होने वाली परेशानियों का मुद्दा उठाया और राजनांदगांव को डाक विभाग का संभाग बनाने की मांग की। सांसद संतोष पांडेय ने सदन में अपनी बात रखते हुए कहा कि संसदीय क्षेत्र राजनांदगांव में डाक विभाग का उपसंभाग है, किंतु संभागीय कार्यालय भिलाई (दुर्ग) में होने के कारण राजनांदगांव जिला सहित पास लगे हुए अन्य जिले व लोकसभा क्षेत्र के नागरिक एवं कर्मचारी डाक विभाग से संबंधित कार्य हेतु भिलाई (दुर्ग) पर निर्भर रहते है। 

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि डाक संभाग कार्यालय दूरस्थ होने के कारण आम जनता का समय और आवागमन में पैसा दोनों बर्बाद होता है। गत दिनों संसदीय क्षेत्र के जिलों की संख्या दो से बढ़कर चार हो गई है। जिसमें से एक जिला पूर्णता आदिवासी जिला है। राजनांदगांव उपसंभाग के तहत वर्तमान में जिला कबीरधाम, जिला खैरागढ़- छुईखदान-गंडई, जिला मोहला-मानपुर-चौकी जो कि पूर्णता आदिवासी जिला भी है, विकासखंड डोंगरगढ़ व डोंगरगांव, उपसंभाग के रूप मे कार्यरत है। 

विज्ञापन


सभी उपसंभाग की दूरी राजनांदगांव जिला मुख्यालय से समीप है लेकिन वर्तमान संभागीय कार्यालय की औसत दूरी सभी जिलों से 120 किमी है। इसके मद्देनजर उक्त उपसंभागों को जोड़कर राजनांदगांव को पूर्ण संभाग का दर्जा देने की मांग की। संभाग बन जाने से डाक विभाग से संबंधित समस्त कार्य राजनांदगांव से होने लगेगा तथा संपूर्ण कार्य में अनावश्यक विलंब ना होकर कार्य त्वरित गति से होने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed