फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   molestation accused was tied to a tree by the mob and beaten 10 accused arrested In Kabirdham

कबीरधाम मॉब लिंचिंग में बड़ा खुलासा: पकड़े गए 10 आरोपी, मृतक को भीड़ ने पेड़ से बांधकर था पीटा

Wed, 17 Apr 2024 09:06 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 17 Apr 2024 09:06 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में मॉब लिंचिंग की वारदात सामने आई है। महिला से छेड़खानी करने वाले युवक को पेड़ में बांधकर पिटाई की है। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को पकड़ा है। 

विज्ञापन
molestation accused was tied to a tree by the mob and beaten 10 accused arrested In Kabirdham
10 आरोपी पकड़े गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। महिला के साथ छेड़खानी करने वाले युवक को आरोपियों ने पेड़ में बांधकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। यह मामला सोमवार रात करीब आठ बजे नक्सल प्रभावित थाना कुकदूर क्षेत्र के ग्राम दमगढ़ का है।

विज्ञापन


मृतक युवक धरम सिंह धुव्रे पिता बारेलाल धुर्वे उम्र 37, निवासी ग्राम राली थाना तरेगांव जंगल जिला कबीरधाम का शव मंगलवार को ग्राम दमगढ़ के दैहान में मिला था। आज बुधवार को पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने कुल 10 लोगों को आरोपी बनाया है, जिसमें एक महिला शामिल है। थाना प्रभारी वीएन चुरेन्द्र ने बताया कि एक महिला रात करीब आठ बजे ग्राम दमगढ में शादी कार्यक्रम में जा रही थी। इसी दौरान दमगढ जंगल बरगद पेड़ के पास रास्ते में मृतक धरमसिंह ध्रुर्वे द्वारा छेड़छाड़ की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर आवेश में सभी लोगों ने मृतक युवक को पेड़ में बांधकर लाठी-डंडा समेत पत्थर से पीटा। वहीं मृतक के परिजनों से मृतक को छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर मारपीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 302, 384 के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed