{"_id":"67e0170e40fb836e4908eb0c","slug":"minor-harassment-after-kidnapping-two-accused-arrested-sent-to-jail-in-kabirdham-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: अपहरण के बाद नाबालिग के साथ दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: अपहरण के बाद नाबालिग के साथ दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sun, 23 Mar 2025 07:43 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 23 Mar 2025 07:43 PM IST
सार
आज रविवार को कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज रविवार को कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपी को जेल भेज दिया है। पंडरिया थाना प्रभारी टीआई नितिन तिवारी ने बताया कि नाबालिक के पिता ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है।
विज्ञापन
इस मामले में धारा 137(2) बीएनएस दर्ज किया गया व जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अपहृत बालिका मुंगेली जिले के ग्राम भटगांव व रामगढ़ क्षेत्र में देखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम को रवाना किया गया। पीड़िता को ग्राम भटगांव में एक मकान से सुरक्षित बरामद किया गया। मौके से आरोपी चंद्रप्रकाश ओगर को हिरासत में लिया गया। महिला अधिकारी द्वारा पीड़िता का बयान दर्ज किया गया, जिसमें उसने बताया कि आरोपी सूरज ओगर उसे ग्राम रामगढ़ से बहला-फुसलाकर ग्राम भटगांव लेकर आया था और वहां एक मकान में रखा गया।
विज्ञापन
इस दौरान पीड़िता के साथ दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता के बयान व साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 64(2)(m), 142 बीएनएस, 6, 17 पॉक्सो एक्ट जोड़ा गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सूरज ओगर (उम्र 19 वर्ष) व चंद्रप्रकाश ओगर (उम्र 21 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम भटगांव थाना व जिला मुंगेली (छग) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन