{"_id":"666bcf14a04327a75d088935","slug":"minor-girl-misdeed-on-the-pretext-of-marriage-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Fri, 14 Jun 2024 10:33 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 14 Jun 2024 10:33 AM IST
सार
कबीरधाम जिले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। आरोपी को पुलिस ने कवर्धा में घेराबंदी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम जिले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। आरोपी को पुलिस ने कवर्धा में घेराबंदी गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी के कब्जे से पीड़िता छुड़ाया गया है। मामला पांडातराई थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी विकास कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता ने थाना में 9 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी प्रदीप रघुवंशी पिता शिवचरण रघुवंशी उम्र 21 वर्ष निवासी खण्डसरा को कवर्धा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ ने बताया कि लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया था।आरोपी को गिरफ्तार कर 13 जून को जेल भेज दिया है। वहीं, पीड़िता को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन