{"_id":"669cb59b171cbdc1bd08ee42","slug":"minor-girl-misdeed-on-pretext-of-marriage-in-kabirdham-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया था आरोपी; पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया था आरोपी; पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, 21 Jul 2024 12:45 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 21 Jul 2024 12:45 PM IST
सार
कबीरधाम जिले के दशरंगपुर पुलिस चौकी ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम जिले के दशरंगपुर पुलिस चौकी ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेज दिया है। एडिशनल एसपी पुष्पेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने 8 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने शिकायत में बताया था कि 30 मार्च रात 12 बजे उनकी 16 वर्षीय की लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति भगाकर ले गया है।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने धारा 363 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी व उसके कब्जे से पीड़िता को 20 जुलाई को अहमदनगर महाराष्ट्र से बरामद किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताई कि घटना दिनांक को आरोपी सोहन निषाद पिता परदेशी निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम इंदौरी थाना पिपरिया जिला कबीरधाम द्वारा शादी करने का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया। इसके बाद दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी सोहन निषाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन