Kabirdham: मंत्री मोहम्मद अकबर ने दाखिल किया नामांकन, कवर्धा सीट से कांग्रेस ने तीसरी बार मैदान में उतारा
मोहम्मद अकबर ने बिना तामझाम के अपना नामांकन दाखिल किया। कवर्धा सीट से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी तीसरी बार रिटर्निंग ऑफिसर को फॉर्म जमा किया है। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से आज पहला नाम-निर्देशन पत्र दाखिल हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीरधाम में मंगलवार को मोहम्मद अकबर ने बिना तामझाम के अपना नामांकन दाखिल किया। कवर्धा सीट से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी तीसरी बार रिटर्निंग ऑफिसर को फॉर्म जमा किया है। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से आज पहला नाम-निर्देशन पत्र दाखिल हुआ है। इस अवसर पर उनके चार प्रस्थापक उपस्थित थे।
बता दें की पंडरिया व कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के लिए अब तक कुल 26 नाम निर्देशन पत्र वितरण किए जा चुके हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 13 अक्टूबर से नाम निर्देशन की प्राक्रिया शुरू हो गई है। विधानसभा क्षेत्र पंडरिया के लिए नाम निर्देशन पत्र लेने वाले उम्मीदवार में रमेश सिंह राजपूत, हरेन्द्र कुमार डाहीरे, परदेशी राम बांधडे, यशवंत चंद्राकर, थानेश्वर चंद्राकर और बिशेषर सिंह पटेल शामिल है।
इसी प्रकार कवर्धा के लिए उम्मीदवार में बिंदेश्वरी चंद्रवंशी, मिलाप सिंह नेताम, विजय शर्मा, खड़गराज सिंह, सुनील केशरवानी, परसादी लाल कुम्हरे, रामेश्वरी धुर्वे, लखन सिंह टंडन और रामलोचन चद्रवंशी शामिल है। जिले के दोनों विधानसभा में मतदान की तिथि सात नवंबर और मतगणना की तिथि तीन दिसंबर निर्धारित है।