{"_id":"6587e16736bd62d88d048d05","slug":"maternal-uncle-s-daughter-sold-her-own-sister-for-rs-2-lakh-in-haryana-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममेरी बहन बनी हैवान: अपनी ही बहन को दो लाख रुपये में हरियाणा में बेचा, दरिदों ने किया दुष्कर्म, ऐसे बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममेरी बहन बनी हैवान: अपनी ही बहन को दो लाख रुपये में हरियाणा में बेचा, दरिदों ने किया दुष्कर्म, ऐसे बचाई जान
Sun, 24 Dec 2023 01:15 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:15 PM IST
सार
एडिशनल एसपी हरीश राठौर ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने रविवार को कबीरधाम जिला पुलिस की टीम हरियाणा भेजी गई है।
विज्ञापन
थाना कुकदुर थाना क्षेत्र का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम जिले में आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में सगे मामा की लड़की ने अपनी ही बहन को दो लाख रुपये में हरियाणा में बेच दिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे हरियाणा से भाग कर आई पीड़िता ने कुकदूर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
थाना से मिली जानकारी अनुसार, मामला दो वर्ष पूर्व का है। थाना क्षेत्र की पीड़िता अपने मामा की लड़की के संपर्क में थी। मामा की लड़की हरियाणा में मजदूरी का काम करती थी। यही पीड़िता को काम दिलाने के बहाने हरियाणा ले कर चली गई। जहां उसे दो लाख रुपये में बेच दिया। इसके बाद उसका उत्पीड़न हो रहा था। एडिशनल एसपी हरीश राठौर ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने रविवार को कबीरधाम जिला पुलिस की टीम हरियाणा भेजी गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन